,

मुरैना के सबलगढ़ में युवक का अधजला शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने हाईवे पर लगाया जाम

रिपोर्टर: अमन परमार

सबलगढ़: थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक युवक का अधजला शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 20 वर्षीय अंकेश माहौर के रूप में हुई है। उसका शव सबलगढ़ स्थित ईदगाह के पास पड़ा मिला, जिसे देखकर स्थानीय लोग और परिजन स्तब्ध रह गए। सुबह अंकेश अपने घर पर था, लेकिन कुछ देर बाद वह घर से बाहर निकला। थोड़ी ही देर में उसके शव मिलने की सूचना परिवार तक पहुंची। अधजले शरीर को देखकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई।

घटना से आक्रोशित परिवारजन और ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 552 पर चक्का जाम कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने और जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है, लेकिन परिजन दोपहर 2 बजे तक भी सड़क से नहीं हटे हैं।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक की मौत कैसे हुई और उसके पीछे कौन जिम्मेदार हो सकता है।

Yogi Adityanath: राज्यसभा चुनाव ने बता दिया यूपी विधानसभा चुनाव का परिणाम: सीएम योगी

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 का दिन सभी 12 राशियों…