,

अयोध्या में सीनियर पुरुष बॉक्सिंग चैंपियनशिप संपन्न, जम्मू-कश्मीर बना ओवरऑल चैंपियन

- Advertisement -
Ad imageAd image
अयोध्या में सीनियर पुरुष बॉक्सिंग चैंपियनशिप संपन्न, जम्मू-कश्मीर बना ओवरऑल चैंपियन

अयोध्या में इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के तत्वावधान में आयोजित के.एस.ई. कप सीनियर पुरुष बॉक्सिंग चैंपियनशिप का समापन जोरदार उत्साह और रोमांच के बीच हुआ। सहादतगंज स्थित सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल के मैदान में हुए इस आयोजन में कुल 13 भार वर्गों के फाइनल मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता के दौरान मुक्केबाजों के पंचों पर दर्शक दीर्घा में तालियों की गड़गड़ाहट गूंजती रही।

इस चैंपियनशिप में जम्मू-कश्मीर की टीम ने सबसे अधिक स्वर्ण पदक जीतकर ओवरऑल चैम्पियनशिप अपने नाम की।

खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

विजेता खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष विशाल गुप्ता की ओर से ग्यारह हजार रुपये और उपविजेताओं को इक्यावन सौ रुपये की धनराशि, कप और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि खेल केवल जीत या हार का नाम नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन और राष्ट्रीय गौरव का माध्यम है।
अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि सरकार खेल और खिलाड़‍ियों को प्रोत्साहन देने में निरंतर प्रयासरत है।

सभी भार वर्गों के फाइनल परिणाम

48 किग्रा: राजस्थान के देवेन्द्र सिंह सोलंकी ने पंजाब के निर्मल को हराया।
51 किग्रा: जम्मू-कश्मीर के अंशू ने तमिलनाडु के एस. वागीशी को मात दी।
54 किग्रा: पंजाब के मनोज कुमार ने यूपी के जितेंद्र कुमार को हराया।
57 किग्रा: जम्मू-कश्मीर के सचिन ने पंजाब के लोकप्रीत सिंह को पराजित किया।
60 किग्रा: यूपी के मोहित ठाकुर ने जम्मू-कश्मीर के धर्मेंद्र को मात दी।
63.5 किग्रा: यूपी के नितेश कुमार ने जम्मू-कश्मीर के शुभम को हराया।
67 किग्रा: हरियाणा के प्रवीण कुमार ने जम्मू-कश्मीर के महेश को पराजित किया।
71 किग्रा: जम्मू-कश्मीर के यशपाल ने हरियाणा के कृष को हराया।
75 किग्रा: हरियाणा के अंकित कुमार विजेता रहे।
80 किग्रा: हरियाणा के प्रवेश कुमार ने त्रिपुरा के राबिन को पराजित किया।
86 किग्रा: जम्मू-कश्मीर के हरपाल सिंह ने पश्चिम बंगाल के देवेन्द्र को हराया।
92 किग्रा: यूपी के हरीश कुमार के चोटिल होने पर असम के आकाश को वॉकओवर मिला।
+92 किग्रा: पंजाब के विक्रमजीत सिंह ने हरियाणा के हर्ष गिल को हराया।

यूपी ने जीते दो गोल्ड और एक सिल्वर

उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किए। बेस्ट बॉक्सर का खिताब जम्मू-कश्मीर के सचिन को दिया गया। बेस्ट रेफरी पंजाब के रणजीत सिंह चुने गए। बेस्ट लूज़र यूपी के जितेंद्र कुमार घोषित किए गए।

13 स्वर्ण पदक विजेता जाएंगे दुबई

इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के सचिव डॉ. राकेश मिश्र ने बताया कि सभी स्वर्ण पदक विजेता 1 से 14 दिसंबर तक होने वाली अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप, दुबई में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
यह खिलाड़ी 30 नवंबर को दिल्ली से दुबई के लिए रवाना होंगे।

स्वर्ण पदक विजेताओं की सूची:
देवेंद्र सिंह सोलंकी (राजस्थान)
आशु (जम्मू-कश्मीर)
मनोज कुमार (पंजाब)
सचिन (जम्मू-कश्मीर)
मोहित ठाकुर (उत्तर प्रदेश)
नितेश कुमार (उत्तर प्रदेश)
प्रवीण कुमार (हरियाणा)
यशपाल (जम्मू-कश्मीर)
अंकित कुमार (हरियाणा)
प्रवेश कुमार (हरियाणा)
हरपाल सिंह (जम्मू-कश्मीर)
आकाश काचानी (असम)
विक्रमीट सिंह (पंजाब)

उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संघ का चुनाव संपन्न

उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संघ की बैठक में विशाल गुप्ता को पुनः प्रदेश अध्यक्ष चुना गया।
उपाध्यक्ष: अभिषेक पाल सिंह (सिद्धार्थनगर)
महामंत्री: उपेंद्र पांडेय (कानपुर)
सह सचिव: रमाकांत पांडेय (बस्ती), अभिषेक अग्रवाल (अयोध्या), आशुतोष ओझा (वाराणसी)
कोषाध्यक्ष: देवेंद्र कुमार (लखनऊ)
कार्यकारिणी सदस्य: अमित गिरि (मेरठ), सत्यम शुक्ला (प्रयागराज), संजीव राय (संत कबीर नगर), मनीष जायसवाल (प्रयागराज)।

Dancer Rape Case: छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का आरोप, छह लोगों पर FIR

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Dancer Rape Case सारण जिले के अमनौर थाना

Over Mobile EMI Stress: मोबाइल की EMI का दबाव बना मुसीबत, डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग

BY: Yoganand Shrivastva Over Mobile EMI Stress दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज

Bhanwarkol Canal Water Crisis: नहर की बदहाली से किसान परेशान, टेल तक पानी नहीं पहुंचने से फसलों पर संकट

रिपोर्ट- अंकित दुबे Bhanwarkol Canal Water Crisis विकासखंड भांवरकोल क्षेत्र में सिंचाई

Thandaradih Tension Jamtaraरू फेसबुक टिप्पणी से भड़का विवाद, थंडारडीह में तनाव; युवक के घर में तोड़फोड़ का आरोप

संवाददाता: रतन कुमार Thandaradih Tension Jamtara जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र