बलरामपुर में सौंडिक समाज ने लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Saundik Samaj organized a free health camp in Balrampur

रिपोर्टर: सुनील कुमार ठाकुर

बलरामपुर – जिले के ऑडिटोरियम में सौंडिक समाज की पहल पर एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लक्ष्मी नारायण अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने भाग लिया और बीपी, शुगर, हृदय रोगों से संबंधित मरीजों की जांच की।

शिविर में बलरामपुर शहर ही नहीं, ग्रामीण अंचलों से भी बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे, जिन्होंने शिविर का लाभ उठाया। कुल मिलाकर 200 से 300 मरीजों की जांच और परामर्श नि:शुल्क प्रदान किया गया।

बढ़ती बीमारियों के पीछे खानपान की अनियमितता

शिविर में शामिल विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया कि क्षेत्र में खानपान की अनियमितता और जीवनशैली के कारण मधुमेह और हृदय संबंधी रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने मरीजों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच की सलाह दी।

ग्रामीणों को मिला मुफ्त परामर्श

ग्रामीण क्षेत्रों से आए मरीजों को डॉक्टरों ने पूरी तरह से मुफ्त जांच और परामर्श उपलब्ध कराया। शिविर में आए हर मरीज को व्यक्तिगत स्वास्थ्य सुझाव भी दिए गए ताकि वे भविष्य में गंभीर बीमारियों से बच सकें।

डॉक्टरों का हुआ सम्मान

शिविर के समापन अवसर पर सौंडिक समाज की ओर से लक्ष्मी नारायण अस्पताल से आए सभी विशेषज्ञ डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ का शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। समाज के सदस्यों ने उनके सेवा भाव की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे शिविरों के आयोजन का भरोसा दिलाया।

Raipur : ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार

Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का बड़ा

Krishak Unnati Yojana: बिलासपुर के बिल्हा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Krishak Unnati Yojana: राज्य स्तरीय वृहद किसान सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री

Raipur में अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, लालपुर की शासकीय भूमि कराई जा रही खाली

Raipur: रायपुर नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते

Korea: कुएं में मिला 37 वर्षीय युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

Report by: Chnadrakant Pargir Korea: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के पटना थाना

Raipur Murder Mystery: रायपुर के खरोरा में युवक की अर्धनग्न लाश मिलने से सनसनी

Raipur Murder Mystery: तिल्दाडीह गांव के पास संदिग्ध हालात में मिला शव

Ambarnath: “मम्मी-पापा माफ करना”, पुलिस भर्ती में असफल होने पर 26 वर्षीया युवती ने दी जान

Ambarnath (महाराष्ट्र): अंबरनाथ के स्वामीनगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली

Sakti Missing Employee Case: सक्ती में RKM पावर प्लांट कर्मचारी लापता

Sakti Missing Employee Case: ड्यूटी पर गया कर्मचारी घर नहीं लौटा, गुमशुदगी

Madhupur : नवनिर्वाचित अध्यक्षा दरकशां प्रवीण का भव्य रोड शो, जनता के प्रति जताया आभार

रिपोर्ट : इम्तियाज अंसारी Madhupur मधुपुर नगर परिषद के चुनावी नतीजों के

Rohtas: प्रेम प्रसंग में युवक की पीट-पीट कर हत्या, फोन पर बुलाकर दिया घटना को अंजाम

Report by: Avinash Srivastwa Rohtas: बिहार के रोहतास जिले के सासाराम मुफस्सिल

Moradabad Firing Incident: मुरादाबाद में खुलेआम फायरिंग से दहशत

Moradabad Firing Incident: तरावीह की नमाज से लौट रहे अनीस पर हमला,