1100 वेदाचार्यों के साथ सरयू आरती, 6 देशों के कलाकार दिखेंगे रामलीला, राम नगरी में कुछ ऐसे मनाया जाएगा दीपोत्सव 2024

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
UP News

सीएम योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में 28 से 30 अक्टूबर तक रामनगरी में दीपोत्सव का आयोजन होगा। आठवें दीपोत्सव पर 25 लाख दीप प्रज्ज्वलित होंगे। दीपोत्सव का शुभारंभ साकेत से चार किमी. तक शोभायात्रा में कलाकारों के विभिन्न दलों द्वारा रामायण के विविध प्रसंगों पर आधारित आयोजन व मंचन किया जाएगा। इस बार दीपोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही केंद्रीय पर्यटन व संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी रहेंगे।

योगी सरकार के पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री व अतिथियों की मौजूदगी में इस बार लक्ष्मण किला घाट से नया घाट तक 1100 वेदाचार्यों के साथ सरयू आरती कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जाएगा। वहीं लाखों दीपों के मध्य अवरिल सरयू धारा, राम की पैड़ी पर पानी के बीचोबीच भव्य स्टेज पर कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम व लेजर शो होगा।

छह देशों के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन
योगी सरकार एक ओर दीपोत्सव के आयोजन के साथ विभिन्न देशों की संस्कृति से भी लोगों को परिचित कराती है तो दूसरी तरफ यहां की संस्कृति का भी प्रचार-प्रसार करती है। इसी क्रम में आठवें दीपोत्सव में छह देशों के कलाकार रामलीलाओं का मंचन करेंगे। इसमें थाईलैंड, कंबोडिया, इंडोनेशिया, म्यांमार, मलेशिया व नेपाल के कलाकार हिस्सा लेंगे। इसमें आईसीसीआर का सहयोग लिया जाएगा।

रामनगरी में देश के 16 राज्यों के कलाकार अपनी संस्कृति से कराएंगे अवगत
दीपोत्सव के दौरान रामनगरी अयोध्या में मेजबान उत्तर प्रदेश सहित 16 राज्यों के कलाकार भी हिस्सा लेंगे। इसमें कश्मीर, उत्तराखंड, हरियाणा, मध्य प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र, असम, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, बिहार, चंडीगढ़, सिक्किम, छत्तीसगढ़ के कलाकार भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। वहीं दीपोत्सव-2024 में गुप्तार घाट, बड़ी देवकाली, तुलसी उद्यान, हनुमानगढ़ी, रामपथ, रामकथा पार्क, सरयू तट, राम की पैड़ी आदि स्थानों पर देश-विदेश के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही भव्य ड्रोन शो, म्यूजिकल लेजर शो आदि भी होंगे।

Pond Drowning Accident: सक्ती में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से 6 वर्षीय जुड़वा बच्चियों की मौत

Pond Drowning Accident: नहाते समय खेलते-खेलते गहरे पानी में पहुंचीं मासूम बच्चियां

West Bengal चुनाव में सख्ती, हिंसा के डर से 7 सीटों पर NIA तैनात, सुरक्षा कड़ी

West Bengal: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के बीच चुनाव

Iran को रूस का खुला समर्थन, बोला- हम सब कुछ करने को तैयार

Iran: ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी तनाव के बीच अब रूस

UAE का बड़ा फैसला, 1 मई से OPEC और OPEC+ से बाहर होगा देश

UAE: संयुक्त अरब अमीरात ने मंगलवार को एक बड़ा ऐलान करते हुए

Trump on Germany: ईरान न्यूक्लियर मुद्दे पर ट्रंप का बड़ा बयान, जर्मनी पर साधा निशाना

Trump on Germany: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जर्मनी को लेकर

Weather Update: दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश से गर्मी से राहत, IMD का अलर्ट जारी

Weather Update: दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भीषण

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. बस्तर में पास्टर की

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. कटनी मदरसा केस पर

Bilaspur assault case: बिलासपुर में सामूहिक हमला, मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, 10 आरोपी गिरफ्तार

Bilaspur assault case: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 29 अप्रैल 2026, बुधवार का दिन भगवान गणेश और बुध ग्रह

OBC Census Controversy : जनगणना में OBC कॉलम नहीं होने पर बवाल, 27% आरक्षण को लेकर उठे सवाल

OBC Census Controversy : पिछड़ा वर्ग ने जताई नाराजगी, जनसंख्या आंकड़ों की

Traditional Wedding Procession : सेलूद में बैलगाड़ी पर निकली अनोखी बारात, सादगी और परंपरा ने जीता दिल

Traditional Wedding Procession : लग्जरी कार छोड़ दूल्हा पहुंचा बैलगाड़ी से, बिना