,

Sarguja Land Scam: सरगुजा में जमीन घोटाले का बड़ा आरोप, बुजुर्ग महिला ने लगाई न्याय की गुहार

Sarguja Land Scam

Sarguja Land Scam: 24 डिसमिल जमीन के बदले 3.17 एकड़ की करा ली रजिस्ट्री

Sarguja Land Scam: सरगुजा जिले में जमीन घोटाले और भू-माफियाओं के आतंक का मामला लगातार सामने आ रहा है। ताजा मामला अंबिकापुर से लगे ग्राम भीठीकला का है, जहां एक बुजुर्ग महिला ने जमीन दलालों पर धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता सावित्री यादव का कहना है कि उनसे केवल 24 डिसमिल जमीन खरीदने की बात कही गई थी, लेकिन धोखे से 3.17 एकड़ जमीन की रजिस्ट्री करा ली गई।

पीड़िता न्याय की गुहार लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां उसने प्रशासन से अपनी जमीन वापस दिलाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। महिला ने आरोप लगाया कि जमीन दलाली में सक्रिय डोमन राम राजवाड़े और उसके सहयोगियों द्वारा उन्हें लगातार डराया और धमकाया जा रहा है।

Sarguja Land Scam: ग्रामीणों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची पीड़िता, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा

सावित्री यादव ने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई और कहा कि आरोपी मंत्री और नेताओं का हवाला देकर दबाव बना रहे हैं। मामले को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन भी कलेक्ट्रेट पहुंचे और निष्पक्ष जांच की मांग की।

वहीं, मामले में एसडीएम बनसिंह नेताम ने कहा कि शिकायत प्रशासन के संज्ञान में आई है। 24 डिसमिल जमीन की जगह 3.17 एकड़ जमीन की रजिस्ट्री का मामला गंभीर है और इसकी जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन के आश्वासन के बाद पीड़िता ने न्याय मिलने की उम्मीद जताई है।

read also: Biggest Dinosaur Discovery : थाईलैंड में मिला एशिया का सबसे विशाल डायनासोर, 27 टन वजन और 88 फीट लंबाई ने वैज्ञानिकों को किया हैरान

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…

CJP प्रदर्शन पर भड़कीं Kunickaa Sadanand, मोदी सरकार से पूछे तीखे सवाल

Kunickaa Sadanand : अभिनेत्री कुनिका सदानंद एक बार फिर अपने बयान को…

सगाई तोड़ने के बाद फिर साथ आए Prithvi Shaw Akriti Agarwal, एक्ट्रेस ने बताई अलग होने की वजह

Prithvi Shaw Akriti Agarwal : भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और अभिनेत्री व…

Pakistan में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी रहीम बाबा एक्सप्रेस, 5 की मौत और 30 घायल

Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा…