मुम्बई: टीवी एक्ट्रेस सारा खान ने अभिनेता कृष पाठक के साथ शादी रचा ली है। खास बात यह रही कि कपल ने एक नहीं बल्कि निकाह और सात फेरे—दोनों रीति-रिवाजों से शादी कर अपने रिश्ते को नई पहचान दी। उनकी वेडिंग तस्वीरें इंस्टाग्राम पर आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई।
इंस्टाग्राम पर शेयर की वेडिंग फोटोज
सारा ने अपनी शादी की चार खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं
दो तस्वीरें निकाह की, जहां दोनों सफेद-सुनहरे परिधानों में नजर आए।
दो तस्वीरें फेरों की, जहां कपल लाल पारंपरिक वेशभूषा में बेहद खुश दिखाई दिया।

सारा ने कैप्शन में लिखा, “कुबूल है से सात फेरे तक… हमारे प्यार ने अपनी स्क्रिप्ट खुद लिखी, और दुनिया ने इसे मंज़ूर कर लिया।”
अक्टूबर में की थी कोर्ट मैरिज
सारा और कृष ने अक्टूबर 2025 में ही कोर्ट मैरिज कर ली थी। उस वक्त कपल की इस अचानक शादी ने फैंस को चौंका दिया था। सारा ने बताया था कि दिसंबर में वे हिंदू—मुस्लिम दोनों रीति से शादी करने वाले हैं, साथ ही पहाड़ी रस्में भी निभाएँगे। वादे के मुताबिक कपल ने तीनों परंपराओं का सम्मान किया।
निकाह से पहाड़ी रस्मों तक
निकाह के दौरान दोनों ने निकाहनामे पर साइन किया और सादगीपूर्ण लुक अपनाया।
पहाड़ी शादी में सारा बड़ी नथ और पारंपरिक आभूषणों में नजर आईं।
लाल जोड़े में लिए सात फेरों की तस्वीरें फैंस को बेहद पसंद आ रहीं हैं।
सेलेब्स ने बरसाया प्यार
यह सारा की दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने ‘बिग बॉस’ में अली मर्चेंट से शादी की थी, जो कुछ ही महीनों में टूट गई थी। इस बार उनकी नई जिंदगी के लिए इंडस्ट्री के कई सितारों ने शुभकामनाएं दी। आशका गोराडिया, जय भानुशाली, शार्दुल पंडित, किंशुक वैद्य सहित कई कलाकारों ने कपल पर प्यार बरसाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।





