Sanjeev Kumar Jha Flag Hoisting स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी।
Sanjeev Kumar Jha Flag Hoisting इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए लोकतंत्र को मजबूत बनाने में निर्वाचन तंत्र की भूमिका पर प्रकाश डाला।
Sanjeev Kumar Jha Flag Hoisting कार्यक्रम में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी आर.पी. सिंह जादौन, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुरभि तिवारी, राजेश यादव, संजय श्रीवास्तव, वीरेंद्र सिंह सहित निर्वाचन कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के बाद सभी ने राष्ट्रगान गाकर देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।


