Isa Ahmad
Sand Mafia Morena: मुरैना जिले में रेत माफियाओं के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला सरायछोला थाना क्षेत्र के चंबल राजघाट पुल के पास का है, जहां रविवार सुबह वन विभाग की टीम पर रेत माफियाओं ने हमला करने का प्रयास किया।
Sand Mafia Morena: राजघाट पुल के पास गश्त के दौरान हुआ हमला, ट्रैक्टर छोड़कर भागने की कोशिश
जानकारी के अनुसार, वन विभाग की टीम नियमित गश्त के लिए राजघाट पुल क्षेत्र में पहुंची थी। इसी दौरान उन्हें अवैध रेत खनन करते हुए माफियाओं की गतिविधि नजर आई। जब टीम ने कार्रवाई करने की कोशिश की, तो अपने आपको घिरता देख माफिया ट्रॉली छोड़कर ट्रैक्टर लेकर भाग निकला।
Sand Mafia Morena: वन विभाग ने कार्रवाई कर ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की, पुलिस चौकी में रखवाया सुरक्षित
भागते समय माफिया ने ट्रैक्टर को हाईवे पर तेज गति से दौड़ाया। वन कर्मचारियों द्वारा रोकने का प्रयास करने पर उसने ट्रैक्टर से उन्हें कुचलने की कोशिश भी की, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।
हालांकि, वन विभाग की टीम ने हार नहीं मानी और करीब 10 किलोमीटर तक पीछा करते हुए आखिरकार ट्रैक्टर को पकड़ लिया। इसके बाद टीम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर धौलपुर पुलिस चौकी में सुरक्षित रखवा दिया।
read also: Easter Sunday 2026: गुड फ्राइडे के बाद क्यों मनाया जाता है ईस्टर संडे? जानें इसका महत्व
इस कार्रवाई के बाद इलाके में रेत माफियाओं के बीच हड़कंप मच गया है। वन विभाग द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।





