Morena: सैमई गांव के नाले में मिली अवैध शराब की ‘खेप’; पुलिस ने बरामद किए 1160 क्वार्टर, अज्ञात पर मामला दर्ज

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Morena

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल

Morena मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में अवैध शराब के खिलाफ जारी अभियान के बीच एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ सैमई गांव के एक नाले में लावारिस हालत में देसी शराब के सैकड़ों क्वार्टर मिलने से प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शराब को जब्त कर लिया है और यह पता लगाने में जुट गई है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में शराब नाले में किसने और क्यों फेंकी।

Morena सुबह पुलिया के नीचे दिखा ‘नशीला’ नजारा

जानकारी के अनुसार, कैलारस थाना क्षेत्र के सैमई गांव के चौराहे पर स्थित नाले की पुलिया के पास आज सुबह जब ग्रामीणों की नींद खुली, तो वे दंग रह गए। नाले के गंदे पानी के ऊपर देसी शराब के सफेद क्वार्टर बड़ी संख्या में तैर रहे थे। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना डायल-100 और कैलारस पुलिस को दी।

Morena पुलिस ने की गिनती: निकले कुल 1160 क्वार्टर

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिसकर्मियों ने नाले के पानी से शराब के क्वार्टरों को बाहर निकाला और उनकी गिनती शुरू की। जाँच के दौरान कुल 1160 देसी शराब के क्वार्टर बरामद किए गए। पुलिस ने पूरी खेप को जब्त कर थाने भिजवा दिया है। आशंका जताई जा रही है कि पुलिस की सख्ती या किसी चेकिंग के डर से शराब तस्कर इसे रात के अंधेरे में नाले में फेंककर फरार हो गए होंगे।

Morena अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, जांच जारी

कैलारस थाना प्रभारी (TI) सतेंद्र कुशवाह ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बरामद शराब किस दुकान या ठेके की है और इसके पीछे किन तस्करों का हाथ है। आस-पास के सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र के जरिए आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Read this: fertilizer scam : पिछोर खाद घोटाला, 1.30 करोड़ का गबन, तीन सहकारी प्रबंधकों पर केस दर्ज

Dhar Bhojshala : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का उद्घोष, धार भोजशाला बनेगी ‘सरस्वती लोक’

Dhar Bhojshala : मध्यप्रदेश धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पुनर्जागरण के स्वर्णिम युग

Road Accident: NH-130 पर भीषण सड़क हादसा, खड़ी ट्राला से टकराई पिकअप, क्लीनर की दर्दनाक मौत

Road Accident: रायपुर से अंबिकापुर जा रही पिकअप हादसे का शिकार, ट्राला

Kanker Heatwave News: कांकेर में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 43 डिग्री के पार

Kanker Heatwave News: नौतपा से पहले ही आग उगल रहा सूरज, जनजीवन

Adarsh Shaher Samriddhi Yojana: ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ के प्रथम चरण में हुआ चयन

Adarsh Shaher Samriddhi Yojana: डिप्टी सीएम अरुण साव के प्रयासों से लोरमी

Yogi Adityanath Statement: ‘ढाई करोड़ की कार से 45 रुपये का गमला चोरी करना शर्मनाक’

Yogi Adityanath Statement: लखनऊ में जनकल्याणकारी परियोजनाओं के लोकार्पण कार्यक्रम में बोले

Surajpur Skeleton Case: सूरजपुर के जंगल में नर कंकाल मिलने से सनसनी, लापता व्यक्ति होने की आशंका

Surajpur Skeleton Case: कर्री-कूप्पी जंगल में मिला कंकाल, ग्रामीणों की सूचना पर

Naxal Operation Chhattisgarh: जंगल में छिपाया गया नक्सली हथियारों का जखीरा बरामद

Naxal Operation Chhattisgarh: डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त कार्रवाई में मिला भारी

Religious Politics Controversy: धर्म बनाम राजनीति, चिरमिरी की रामकथा से छत्तीसगढ़ की सियासत में बढ़ी तपिश

Religious Politics Controversy: धार्मिक मंच से सियासी संदेश, बयानबाजी ने बढ़ाया विवाद

Ashutosh Rana और रेणुका शहाणे ने मनाई शादी की 25वीं सालगिरह, फिर से लिए सात फेरे

Ashutosh Rana: फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित और सादगी पसंद कपल Ashutosh Rana

टीवी एक्ट्रेस Divyanka Tripathi बनीं मां, शादी के 10 साल बाद जुड़वा बच्चों को दिया जन्म

Report by: Priyanshi Soni Divyanka Tripathi: टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस Divyanka