By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

हास्य- हथौड़ा
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > देश- विदेश > Iran US War : ईरान ने कहा-“विफल रहा F-15E फाइटर जेट के पायलट को बचाने का अमेरिकी दावा, गिराये गए कई विमान
देश- विदेश

Iran US War : ईरान ने कहा-“विफल रहा F-15E फाइटर जेट के पायलट को बचाने का अमेरिकी दावा, गिराये गए कई विमान

Abhishek Singh
Last updated: April 5, 2026 4:23 pm
By Abhishek Singh
Share
4 Min Read
SHARE

Iran US War : ईरान ने अमेरिकी पायलट को बचाने के लिए ट्रंप द्वारा चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन को विफल करने का दावा किया है। ईरान का कहना है कि इस दौरान अमेरिका के 2 एयरक्राफ्ट और 2 हेलीकॉप्टर को मार गिराया गया।

Iran US War : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही अपने पायलट को ईरान से सुरक्षित निकालने को अमेरिकी इतिहास की सबसे साहसिक घटना बताया है, लेकिन ईरान ने उनके दावे को पूरी तरह झूठा करार दिया है। ईरान F-15E फाइटर जेट के पायलट को बचाने के लिए किए अमेरिका द्वारा चलाए गए तथाकथित ‘रेस्क्यू ऑपरेशन’ को पूरी तरह नाकाम करने का दावा किया है। ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी प्रेस टीवी के हवाले कहा गया है कि ईरान ने अमेरिका के इस रेस्क्यू ऑपरेशन को विफल कर दिया है।

Contents
Iran US War : ईरान ने अमेरिकी पायलट को बचाने के लिए ट्रंप द्वारा चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन को विफल करने का दावा किया है। ईरान का कहना है कि इस दौरान अमेरिका के 2 एयरक्राफ्ट और 2 हेलीकॉप्टर को मार गिराया गया।Iran US War : अमेरिका के कई विमान मार गिराएIran US War : अमेरिका को कहा दिवालियाIran US War : ट्रंप के दावे को बताया झूठ
Iran US War

Iran US War : अमेरिका के कई विमान मार गिराए

ईरान के खातम अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रवक्ता ने कहा, “सर्वशक्तिमान ईश्वर की कृपा और दिव्य सहायता एवं सशस्त्र बलों की समयोचित कार्रवाई और संयुक्त अभियानों के माध्यम से दुश्मन के गिराए गए फाइटर जेट के पायलट को बचाने के हताश प्रयास विफल हो गए हैं।” ईरानी मीडिया और प्रेस टीवी के अनुसार यह अभियान इस्फहान के दक्षिण में एक परित्यक्त एयरफील्ड पर पायलट को निकालने के बहाने तेजी से वापसी की योजना थी, लेकिन ईरानी बलों की त्वरित प्रतिक्रिया से यह उनका प्लान विफल हो गया। प्रेस टीवी ने आगे बताया कि विशेषज्ञों की जांच में पुष्टि हुई है कि इस दौरान अमेरिका के 2 सी-130 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट और 2 ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर को नष्ट कर दिया गया।

Iran US War : अमेरिका को कहा दिवालिया

ईरानी पुलिस कमांड (फ़राज़ा) ने पहले दावा किया था कि दक्षिणी इस्फहान में पुलिस विशेष बलों की भारी गोलीबारी से एक अमेरिकी सी-130 सपोर्ट एयरक्राफ्ट को नष्ट कर दिया गया। ईरानी क्रांतिकारी गार्ड्स (IRGC) ने संयुक्त ऑपरेशन में एयरोस्पेस, ग्राउंड फोर्स, बसीज और पुलिस कमांड के सहयोग से ‘दुश्मन के उड़ने वाले वस्तुओं’ को नष्ट करने की बात कही थी। उन्होंने इसे “इस्लाम के योद्धाओं” द्वारा किया गया हमला बताया। अब ईरान का कहना है कि यह घटना अमेरिकी सेना की कमजोरी को उजागर करती है। प्रेस टीवी ने लिखा, “यह साबित हो गया है कि इस थोपे गए युद्ध में अपमानित और दिवालिया अमेरिकी सेना इस्लामिक गणराज्य ईरान की सशस्त्र बलों की दिव्य इच्छा के सामने न तो प्रभावी और न ही श्रेष्ठ शक्ति है।”

Iran US War : ट्रंप के दावे को बताया झूठ

ईरान ने अमेरिका के रेस्क्यू ऑपरेशन को विफल करने का यह दावा ऐसे समय में किया है, जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार सुबह सोशल मीडिया पर घोषणा की थी कि लापता क्रू मेंबर को बचाया जा चुका है और वह सुरक्षित है। ट्रंप ने इसे अमेरिकी इतिहास के सबसे साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशनों में से एक बताया था। हालांकि ईरानी दावों और अमेरिकी बयानों में स्पष्ट विरोधाभास है। अमेरिकी पक्ष ने अभी तक ईरान के इन दावों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अमेरिकी बलों ने अपने दो ट्रांसपोर्ट प्लेन को खुद ही उड़ा दिया ताकि वे ईरानी हाथों में न पड़ें। जबकि ईरान ने दोनों एयरक्राफ्ट समेत 2 हेलीकॉप्टर को भी मार गिराने का दावा करते हुए वीडियो और फोटो जारी किया।

read more : Vishnu Deo Sai Bengal Visit : बंगाल दौरे पर सीएम विष्णु देव साय का बड़ा हमला, बोले- ममता सरकार के खिलाफ जनता में भारी आक्रोश

TAGGED:Hindi NewsnewsTODAY NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

11 July 2026 Rashifal | आज का राशिफल 11 जुलाई 2026 | Daily Horoscope Hindi
Pin Postधर्म-संस्कृति

11 July 2026 Rashifal : आज का राशिफल,जानिए शनिवार आपके लिए क्या लेकर आया है

By Swadesh News
Pin Postमध्यकाल

Ujjain Jaora Greenfield Four Lane Project : आधुनिक एक्सप्रेस-वे, ग्रीनफील्ड फोरलेन कॉरिडोर,विकास को मिल रही नई गति, तेज हो रही रफ्तार

By Pramod Shrivastav Editorial Head
Pin Postअग्निपथ

Nana Patwari Drugs Case : नाना पटवारी का ड्रग्स कनेक्शन क्या ?कानून सबके लिये बराबर – बीजेपी

By Pramod Shrivastav Editorial Head
Datia Bypoll BJP Candidate Ashutosh Tiwari
मध्य प्रदेश

Datia Bypoll BJP Candidate Ashutosh Tiwari: नरोत्तम मिश्रा को बड़ा झटका! बीजेपी ने आशुतोष तिवारी को बनाया अपना उम्मीदवार

By Yoganand Shrivastava

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?