Noida: पेट्रोल की जगह गाड़ियों में भरा ‘पानी’, 20 वाहन हुए खराब; 12 हजार लीटर फ्यूल बर्बाद

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Noida

Noida ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सेक्टर पाई-1 स्थित एक पेट्रोल पंप पर शनिवार को उस वक्त हाई-वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया, जब दर्जनों गाड़ियां पेट्रोल भरवाने के कुछ ही दूरी पर जाकर बंद हो गईं। जांच में पता चला कि पेट्रोल पंप के टैंक में पानी भर गया था, जो ग्राहकों के वाहनों में चला गया।

Noida 10 कारें और 10 बाइक हुईं खराब, ग्राहकों का हंगामा

शनिवार दोपहर इंडियन ऑयल के इस पेट्रोल पंप से तेल भरवाकर निकले करीब 20 वाहन चालकों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ा। कुछ ही मीटर की दूरी तय करने के बाद 10 कारें और 10 मोटरसाइकिलें अचानक बंद पड़ गईं। जब वाहन चालकों ने मैकेनिक बुलाकर जांच कराई, तो फ्यूल टैंक से पेट्रोल की जगह पानी निकला। इससे नाराज ग्राहकों ने पेट्रोल पंप पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। स्थिति बिगड़ते देख मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी।

Noida पाइप टूटने से टैंक में घुसा बारिश का पानी

घटना के कारणों का खुलासा करते हुए पेट्रोल पंप कर्मचारी संदीप शर्मा ने बताया कि एक ट्रक की टक्कर से पेट्रोल टैंक की पाइप टूट गई थी। इसके चलते बारिश का पानी सीधे मुख्य टैंक में जा मिला। लापरवाही का आलम यह रहा कि कर्मचारी इस लीकेज से अनजान रहे और दूषित पेट्रोल वाहनों में भरते रहे। इस तकनीकी खराबी की वजह से पेट्रोल पंप को भी भारी चपत लगी है और लगभग 12,000 लीटर पेट्रोल पूरी तरह बर्बाद हो गया है।

Noida जिला पूर्ति विभाग की जांच और मुआवजे का आश्वासन

हंगामे के बाद जिला पूर्ति विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर फ्यूल के सैंपल लिए हैं और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। पेट्रोल पंप प्रबंधन ने प्रभावित वाहन चालकों को हुए नुकसान का हर्जाना देने पर सहमति जताई है। फिलहाल टैंक को खाली कराकर सफाई का काम किया जा रहा है और कई खराब वाहनों को मौके पर ही ठीक कराया गया।

Read this: Hyderabad : तेलंगाना सरकार का बड़ा ऐलान: अब ट्रांसजेंडर उड़ाएंगे ड्रोन और संभालेंगे होटलों की कमान; ड्राइविंग की भी मिलेगी ट्रेनिंग

Devkinandan Thakur Statement: देवकीनंदन ठाकुर बोले- युवाओं को गीता का ज्ञान जरूरी, सनातन बोर्ड के गठन की उठाई मांग

Devkinandan Thakur Statement: प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने प्रेसवार्ता के दौरान शिक्षा,