संभल में पुलिस-बदमाश मुठभेड़: लुटेरे के पैर में लगी गोली, अवैध असलहा और कारतूस बरामद

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
संभल में पुलिस-बदमाश मुठभेड़: लुटेरे के पैर में लगी गोली, अवैध असलहा और कारतूस बरामद

रिपोर्टर: महेश राघव, EDIT BY: MOHIT JAIN

कोतवाली बहजोई क्षेत्र में पुलिस-बदमाश मुठभेड़

संभल जिले के कोतवाली बहजोई क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान यह कार्रवाई हुई। पुलिस टीम द्वारा करीमपुर पुलिया के पास वाहनों की जांच की जा रही थी, तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में लुटेरा घायल

जांच के दौरान संदिग्धों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला, जिसमें एक लुटेरे के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को पुलिस ने तत्काल दबोच लिया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर पहले भी महिला से कुंडल लूटने का मामला दर्ज है।

आरोपी के पास से असलहा और कारतूस बरामद

गिरफ्तार लुटेरे के पास से पुलिस ने एक अवैध असलहा और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत यह बड़ी सफलता है। सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए संभल पुलिस लगातार इलाके में गश्त और चेकिंग अभियान चला रही है।

Jharkhand GI Tag : वैश्विक मंच पर चमकेगी झारखंड की विरासत: राज्य के 11 और उत्पादों को मिला जीआई टैग

Jharkhand GI Tag झारखंड सरकार राज्य की मृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनूठी लोक