‘जल्द लौटूंगी लंदन से…’ कहकर निकली थी साइनीता, प्लेन हादसे ने छीन ली जिंदगी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

अहमदाबाद: गुरुवार को हुए भयावह विमान हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। इस हादसे में मुंबई के जुहू, कोलीवाड़ा इलाके की रहने वाली साइनीता भी शामिल थीं, जो एयर इंडिया में बतौर क्रू मेंबर काम करती थीं। दो साल से एयर इंडिया का हिस्सा रहीं साइनीता, इस फ्लाइट के जरिए लंदन जा रही थीं। परिवार से वादा कर निकली थीं कि जल्द लौटकर आएंगी… लेकिन वो सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन गया।


परिवार की एकमात्र कमाने वाली थीं

साइनीता का सपना था कि वह उड़ान भरे – और उन्होंने इसे हकीकत में बदला भी। करीब 10 वर्षों से एविएशन इंडस्ट्री में काम कर रही थीं और बीते दो साल से एयर इंडिया से जुड़ी हुई थीं। उनका परिवार बहुत साधारण था, जिसमें माता-पिता और एक विवाहित बहन शामिल हैं। घर की आर्थिक ज़िम्मेदारी पूरी तरह उन्हीं पर थी।


जाते वक्त कहा था – “जल्द वापस आऊंगी”

साइनीता बेहद खुशमिजाज और मिलनसार थीं। उन्हें जानने वाले सभी लोग उन्हें बेहद पसंद करते थे। जब वह लंदन के लिए रवाना हो रही थीं, तब उन्होंने अपने परिवार से कहा था, “जल्द लौट आऊंगी” – मगर नियति को कुछ और ही मंज़ूर था। हादसे की सूचना जब परिवार को मिली, तो पूरे मोहल्ले में शोक की लहर फैल गई।


हादसे की पूरी जानकारी

यह दर्दनाक हादसा उस वक्त हुआ जब एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए उड़ान भर रही थी। उड़ान भरने के महज एक मिनट बाद ही विमान क्रैश हो गया। इस फ्लाइट में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें से 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक थे। दुर्भाग्यवश, इस दुर्घटना में 241 लोगों की जान चली गई, केवल एक ब्रिटिश-इंडियन नागरिक विश्नास रमेश कुमार ही जीवित बच सके।

हादसे का शिकार हुआ विमान बोइंग का 787-8 ड्रीमलाइनर था और उसने दोपहर 1:38 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी।


एक सपने की दर्दनाक परिणति

साइनीता ने जो उड़ान बचपन में सोची थी, उसे उन्होंने साकार भी किया, लेकिन यह उड़ान उन्हें हमेशा के लिए हमसे दूर ले गई। इस हादसे ने न केवल एक परिवार को बल्कि पूरे इलाके को गहरे शोक में डुबो दिया है।

Faridabad : सूरजकुंड मेला हादसा: झूला कंपनी के मालिक समेत दो गिरफ्तार, जांच के लिए SIT का गठन

Faridabad : सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में 7 फरवरी को हुए दर्दनाक

Nawada: सुभाष हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, पुलिस ने तीन हत्यारोपियों समेत पांच को दबोचा

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada : जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के भगवानपुर

Saharsa : चार दोस्तों ने एक साथ खाया कीटनाशक, दो की मौत, दो की हालत गंभीर

रिपोर्ट: रतना मिश्रा Saharsa : जिले के कनरिया थाना क्षेत्र स्थित फरेवा

Ayushman Bharat Scheme: चक हिंगुई गांव में आयुष्मान कार्ड कैंप

Ayushman Bharat Scheme: ग्राम प्रधान मेराज बानो की पहल, योगी–मोदी सरकार की

Union Budget India: केंद्रीय बजट पर कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल की पत्रकार वार्ता

Union Budget India: मीरजापुर जिला पंचायत के सभागार में केंद्रीय बजट को

Dhanbad: लोन रिकवरी एजेंट का अपहरण, 15 लाख की फिरौती से मचा हड़कंप

रिपोर्ट: अम्बर कलश Dhanbad : कोयलांचल के बाबूडीह खटाल इलाके में उस

Road Accident Lakhimpur: घने कोहरे में दर्दनाक हादसा, लखीमपुर में CNG ऑटो पुल से गिरा

Road Accident Lakhimpur: लखीमपुर खीरी जनपद के धौरहरा कोतवाली क्षेत्र में बीती

Dipka Mines: ट्रेलर में लगी भीषण आग, वीडियो हुआ वायरल

Report: Umesh Dahariya, Edit By: Mohit Jain Deepka Mines: दीपका थाना क्षेत्र

Khap Panchayat Justice: संभल में पंचायत का तुगलकी फरमान

Khap Panchayat Justice: थाना कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र का मामला, कानून को दरकिनार

D55 Shooting Begins: धनुष–श्रीलीला की ‘D55’ की धमाकेदार शुरुआत, सेट पर साई पल्लवि की खास मौजूदगी

D55 Shooting Begins: साउथ सुपरस्टार धनुष और श्रीलीला की बहुप्रतीक्षित फिल्म D55