,

Sagar news: सागर में मां ने दो बेटों के साथ किया सुसाइड: घर के कमरे में फंदे पर झूलते मिले शव, परिजन ने रस्सी काट नीचे उतारा

- Advertisement -
Ad imageAd image

रिपोर्ट: मुकुल शुक्ला

Sagar news: सागर में रहली थाना क्षेत्र के ग्राम मैनाई में घर में मां ने अपने दो बेटों के साथ फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। परिवार के लोग कमरे में पहुंचे तो घटना सामने आई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। शवों का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए रहली अस्पताल भेजा गया।
परिवार के ब्रजेश पिता गोपी लोधी निवासी मैनाई ने बताया कि गुरुवार की रात मैं और मेरा छोटा भाई राजेश लोधी खेत में लगी फसल की सिंचाई करने के लिए गए थे। रात करीब पौने 10 बजे वापस लौटकर घर आए। घर आकर मैं अपने कमरे में चला गया। छोटा भाई अपने कमरे में गया। तभी राजेश के चिल्लाने की आवाज सुनी। मैं दौड़कर उसके कमरे में पहुंचा। जहां देखा कि मेरी बहू रचना पति राजेश लोधी (32), भतीजा ऋषभ लोधी (5) और राम लोधी (2) अलग-अलग फंदों पर झूल रहे हैं। तत्काल हम दोनों ने रस्सियां कांटकर उन्हें फंदे से नीचे उतारा। लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया परिवार को इसकी जानकारी नहीं है। एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य घटनाक्रम की सूचना मिलते ही रहली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। एफएसएल टीम को बुलाया गया। टीम ने वारदातस्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। शुक्रवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। रहली पुलिस मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।।

Shiprocket Share Price : शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, ₹97 के IPO से ₹131 पर लिस्ट हुआ शेयर

Shiprocket Share Price : ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स कंपनी Shiprocket ने शेयर बाजार में

Jharkhand छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरीं कुनिका सदानंद, PM CARES Fund को लेकर PM मोदी को दिया सुझाव

Jharkhand: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. बिलासपुर जोन के स्टेशनों

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. MP: 1. MP के 12