रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, 11 की मौत, कई घायल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

कीव: रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर एक बड़ा हवाई हमला किया, जिसमें कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं। आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है, क्योंकि कई लोग मलबे में दबे हुए हैं।

अमेरिकी खुफिया सहायता बंद होने के बाद बढ़े हमले

यूक्रेन को अमेरिकी खुफिया सहायता बंद होने के बाद रूस ने हवाई हमलों की तीव्रता बढ़ा दी है। हाल ही में रूस ने डोनेट्स्क क्षेत्र के एक शहर पर हमला किया, जिससे भारी तबाही हुई।

शहर में तबाही और दहशत

शुक्रवार देर रात हुए हमलों में डोब्रोपिल्या शहर में आठ अपार्टमेंट ब्लॉक क्षतिग्रस्त हो गए। इस हमले में यूक्रेनी दमकल ट्रक को भी निशाना बनाया गया, जो जलती हुई इमारतों में फंसे लोगों को बचाने की कोशिश कर रहा था।

यूक्रेन में शोक दिवस घोषित

डोनेट्स्क क्षेत्र के गवर्नर वादिम फिलाशकिन ने शनिवार को शोक दिवस घोषित किया। उन्होंने कहा, “नष्ट हुए घर और जलती हुई गाड़ियाँ रूसी मिसाइलों और ड्रोन के क्रूर हमलों की निशानी हैं। अब तक 11 लोग मारे गए हैं और 30 घायल हुए हैं, लेकिन बचाव कार्य जारी है और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।”

ज़ेलेंस्की का बयान, 5 बच्चे घायल

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने बताया कि घायलों में कम से कम 5 बच्चे भी शामिल हैं। उन्होंने कहा, “डोब्रोपिल्या के केंद्र में दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गईं। जब आपातकालीन सेवाएं बचाव कार्य कर रही थीं, तब उन्हें भी जानबूझकर निशाना बनाया गया। यह रूस की भयावह और अमानवीय रणनीति का हिस्सा है।”

यूक्रेन की ऊर्जा आपूर्ति पर हमले

रूस ने यूक्रेनी ऊर्जा सुविधाओं को भी निशाना बनाया, जिससे बिजली और गर्मी आपूर्ति बाधित हो गई। इस हमले के बाद यूक्रेन के महत्वपूर्ण रक्षा कारखानों की उत्पादन क्षमता भी प्रभावित हुई है।

यूक्रेन पर शांति समझौते का दबाव

यह हमला ऐसे समय में हुआ जब अमेरिका ने ट्रंप प्रशासन द्वारा प्रस्तावित शांति समझौते को स्वीकार करने के लिए यूक्रेन पर दबाव बढ़ा दिया है और उसकी सैन्य सहायता और खुफिया जानकारी को निलंबित कर दिया गया है।

राजस्थान के अलवर में युवती पर कुत्तों का हमला, शोर सुनकर बचाई गई जान..यह भी पढ़े

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. प्रदेश में बढ़ा तापमान,

Bollywood: कपूर परिवार का एक और सदस्य फिल्मों में एंट्री के लिए तैयार, जानें कौन

Bollywood: हिंदी सिनेमा में पृथ्वीराज कपूर, राज कपूर, ऋषि कपूर से लेकर

Actor Randeep Hooda ने बेटी की पहली झलक शेयर कर बताया नाम

Actor Randeep Hooda: बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने पिता बनने के एक

Sword Threat Incident: चिरमिरी में तलवार लहराता युवक गिरफ्तार, इलाके में फैली दहशत

Sword Threat Incident: एमसीबी/छत्तीसगढ़ के चिरमिरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एकता नगर गोदरीपारा

Heatwave Alert India: उत्तर और मध्य भारत में बढ़ेगा तापमान, IMD ने जारी की चेतावनी

Heatwave Alert India: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई

Thailand से डिपोर्ट हुआ वांटेड गैंगस्टर साहिल चौहान, आज पहुंचेगा भारत

Thailand: भारतीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। कुख्यात गैंगस्टर

Artemis 2 Mission: नासा का ऐतिहासिक चंद्र मिशन सफल, अंतरिक्ष यात्री सुरक्षित लौटे

Artemis 2 Mission: अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA का Artemis 2 मिशन सफलतापूर्वक

US Iran Talks: ईरान को जे डी वैंस की चेतावनी, बातचीत से पहले बढ़ा तनाव

US Iran Talks: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे डी वैंस ने शुक्रवार को

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. बच्ची के अपहरण के

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. प्रदेश में बढ़ा तापमान,

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 11 अप्रैल 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास

Bhopal: MP में डॉ. मोहन यादव सरकार की नीतियों से महिला उद्यमिता में आया क्रांतिकारी उछाल

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'महिला सशक्तिकरण' और 'वोकल फॉर लोकल' के