पाकिस्तानी संसद में 50 हजार रुपये को लेकर हंगामा, 12 सांसदों ने एक साथ किया दावा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में उस समय अजीबो-गरीब स्थिति बन गई, जब संसद के फर्श पर गिरे 50 हजार पाकिस्तानी रुपये के 10 नोट स्पीकर अयाज सादिक के हाथ लग गए। स्पीकर ने जब सदन में ये नोट लहराते हुए पूछा कि यह रकम किसकी है, तो देखते ही देखते लगभग 12 सांसदों ने एक साथ हाथ खड़े कर दिए। इस नजारे ने पूरे सदन को हंसी-ठहाकों में बदल दिया और कुछ देर के लिए कार्यवाही भी रोकनी पड़ी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्पीकर ने मजाकिया लहजे में कहा कि नोट तो सिर्फ 10 हैं, लेकिन दावेदार 12 निकल आए। इस पर सदन में जोरदार ठहाके गूंज उठे। मामला इतना दिलचस्प था कि इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे।

बाद में जांच में पता चला कि ये सभी नोट पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के सांसद मोहम्मद इकबाल अफरीदी के थे। जब सच्चाई सामने आई तो सदन का माहौल कुछ शांत हुआ, लेकिन तब तक यह मामला सोशल मीडिया पर मजाक और आलोचना दोनों का विषय बन चुका था।

सोशल मीडिया यूजर्स ने इस घटना को संसद की गरिमा से जोड़ते हुए तीखी टिप्पणी की। कुछ लोगों ने इसे शर्मनाक करार दिया, तो कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि लाखों की तनख्वाह और सुविधाएं लेने वाले जनप्रतिनिधि इतनी छोटी रकम के लिए भी कैसे झूठा दावा कर सकते हैं। कुछ लोगों ने तो यह मांग भी की कि जिन सांसदों ने गलत तरीके से हाथ उठाया, उनके खिलाफ संसदीय कार्रवाई होनी चाहिए।

इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर पाकिस्तान की राजनीति और संसद की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जहां एक मामूली रकम भी बड़े तमाशे का कारण बन गई।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. सीएम ने पाठ्य पुस्तक

NTA ने NEET UG परीक्षा रद्द की, नई तारीखों की घोषणा

Edited by : Aanya Saran NEET UG : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने

3 रुपये महंगा हुआ Petrol Diesel, ट्रांसपोर्ट से रसोई तक पड़ेगा असर

Petrol Diesel: देशभर में एक बार फिर पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की

Tamil Nadu के सीएम विजय का बड़ा ऐलान, कर्मचारियों का बढ़ाया महंगाई भत्ता; महिलाओं को भी जल्द मिलेंगे 1000 रुपये

Tamil Nadu: तमिलनाडु सरकार ने सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनभोगियों को बड़ी

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. रायपुर में झमाझम बारिश,

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. सीएम ने पाठ्य पुस्तक

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है।

Gwalior : 17 मई को ‘नारद पत्रकारिता सम्मान समारोह’, 11 श्रेणियों में सम्मानित होंगे पत्रकार

Gwalior : मामा माणिकचंद वाजपेयी स्मृति सेवा न्यास के तत्वावधान में आद्य