Rohtas: इलाज के दौरान युवक की मौत, दो गिरफ्तार, आगे की जांच कर रही पुलिस

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Rohtas

Report by: Avinash Srivastwa

Rohtas: बिहार के रोहतास जिले में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो जाने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सदर डीएसपी दो कुमार वैभव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है।

Rohtas: घर में कैद कर की गई थी पिटाई

डीएसपी के अनुसार, बीती रात मुफस्सिल थाने को सूचना मिली कि बराढी गांव में एक युवक को घर में कैद कर पीटा जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया।

Rohtas

हालांकि इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटनास्थल से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है, जिसे जांच के लिए जब्त किया गया है।

Rohtas: प्रेम प्रसंग की भी जांच

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक शैलेंद्र सिंह का गांव की ही एक शादीशुदा महिला से पिछले दो वर्षों से कथित संबंध था। बताया जा रहा है कि बीती रात भी वह महिला के बुलावे पर उससे मिलने गया था, जहां परिवार के अन्य सदस्यों ने मिलकर उसकी पिटाई की।

प्रेम प्रसंग के सवाल पर डीएसपी ने कहा कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और सभी तथ्यों को खंगाला जा रहा है।

Rohtas: परिवार में मातम का माहौल

घटना के बाद मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है। परिवार की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की मां अपने पुत्र को याद कर बेसुध हो रही हैं, जबकि अन्य महिलाएं उन्हें ढांढस बंधा रही हैं। बताया गया है कि मृतक दिव्यांग था और उसकी अभी तक शादी नहीं हुई थी।

पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

read also: Rohtas: प्रेम प्रसंग में युवक की पीट-पीट कर हत्या, फोन पर बुलाकर दिया घटना को अंजाम

- Advertisement -
Ad imageAd image

Krishak Unnati Yojana: बिलासपुर के बिल्हा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Krishak Unnati Yojana: राज्य स्तरीय वृहद किसान सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री

Raipur में अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, लालपुर की शासकीय भूमि कराई जा रही खाली

Raipur: रायपुर नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते

Korea: कुएं में मिला 37 वर्षीय युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

Report by: Chnadrakant Pargir Korea: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के पटना थाना

Raipur Murder Mystery: रायपुर के खरोरा में युवक की अर्धनग्न लाश मिलने से सनसनी

Raipur Murder Mystery: तिल्दाडीह गांव के पास संदिग्ध हालात में मिला शव

Ambarnath: “मम्मी-पापा माफ करना”, पुलिस भर्ती में असफल होने पर 26 वर्षीया युवती ने दी जान

Ambarnath (महाराष्ट्र): अंबरनाथ के स्वामीनगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली

Sakti Missing Employee Case: सक्ती में RKM पावर प्लांट कर्मचारी लापता

Sakti Missing Employee Case: ड्यूटी पर गया कर्मचारी घर नहीं लौटा, गुमशुदगी

Madhupur : नवनिर्वाचित अध्यक्षा दरकशां प्रवीण का भव्य रोड शो, जनता के प्रति जताया आभार

रिपोर्ट : इम्तियाज अंसारी Madhupur मधुपुर नगर परिषद के चुनावी नतीजों के

Rohtas: प्रेम प्रसंग में युवक की पीट-पीट कर हत्या, फोन पर बुलाकर दिया घटना को अंजाम

Report by: Avinash Srivastwa Rohtas: बिहार के रोहतास जिले के सासाराम मुफस्सिल

Moradabad Firing Incident: मुरादाबाद में खुलेआम फायरिंग से दहशत

Moradabad Firing Incident: तरावीह की नमाज से लौट रहे अनीस पर हमला,

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें (CG Top 10) CG: 1. फॉरेस्ट

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें (MP Top 10) MP: 1. होली