,

Bhopal में हुई क्लाइमेट पार्लियामेंट की बैठक, मंत्री शुक्ला ने कहा- प्रदेश में नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में किया जा रहा है बेहतरीन कार्य

Bhopal: नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने क्लाइमेट पार्लियामेंट (नेटवर्क मध्यप्रदेश) की राउंड टेबल मीटिंग को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नवकरणीय ऊर्जा के अधिकाधिक उत्पादन के लिये निरंतर कार्य किया जा रहा है। मंत्री श्री शुक्ला ने कहा कि क्लाइमेट पार्लियामेंट द्वारा प्रत्येक विधानसभा स्तर पर नवकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिये की जा रही पहल के नि:संदेह सकारात्मक परिणाम आएंगे।

Bhopal: ग्रीन एनर्जी जोन की अवधारणा विकसित हुई

Bhopal

विधायक एवं संयोजक क्लाइमेट पार्लियामेंट (नेटवर्क मध्यप्रदेश) ने इसके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि राज्य एवं देश के जलवायु लक्ष्यों की प्राप्ति, ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ करने और स्थानीय स्तर पर स्वच्छ एवं सतत ऊर्जा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सामुदायिक ग्रीन एनर्जी जोन की अवधारणा विकसित की गई है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में समुदाय-आधारित, विकेन्द्रीकृत एवं सतत ऊर्जा समाधानों को लागू करना है, जिससे स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष लाभ, रोजगार सृजन एवं आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके और हरित, आत्मनिर्भर एवं जलवायु-उत्तरदायी क्षेत्रों का विकास हो।

Bhopal: प्रदेश में विश्व स्तरीय परियोजनाएं स्थापित

अपर मुख्य सचिव नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा श्री मनु श्रीवास्तव ने ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिये प्रदेश में किये जा रहे प्रयासों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार इस दिशा में निरंतर आगे बढ़कर उल्लेखनीय कार्य कर रही है, जो कि देश में अग्रणी हैं। एमडी ऊर्जा विकास निगम श्री अमनबीर सिंह बैंस ने प्रदेश में ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिये किसानों और आम उपभोक्ताओं के उपयोग के लिये संचालित की जाने वाली विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में रीवा, मुरैना, नीमच, ओंकारेश्वर जैसे स्थानों पर विश्व स्तरीय परियोजनाएं स्थापित की गई है।

Bhopal: कई विधायक रहें मौजूद

क्लाइमेट पार्लियामेंट में विधायक श्री गौरव सिंह पारधी, श्री योगेश पंडाग्रे, श्री नीरज ठाकुर, श्री चंद्रशेखर देशमुख, श्री दिनेश जैन बोस, डॉ. हीरालाल अलावा, श्री कामाख्या प्रताप सिंह और श्री गंगा सज्जन सिंह उइके ने सहभागिता की। इसमें विशेषज्ञों ने नवकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिये विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे।

read also: MP: Top 10

Shajapur Bypass Protest: 90% निजी जमीन पर प्रस्तावित बायपास का विरोध, किसानों ने सुझाया वैकल्पिक रास्ता

Shajapur Bypass Protest: शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया में प्रस्तावित बायपास निर्माण

Khandwa Police Raid: इनपुन पुनर्वास में कथित अनैतिक व्यापार का खुलासा, पांच गिरफ्तार

Khandwa Police Raid जिले के मांधाता थाना क्षेत्र के ग्राम इनपुन पुनर्वास

Gold Silver Rate: ₹1,54,000 के पार पहुंचा सोना, चांदी ₹2,40,100 किलो, देखें आज का भाव

Gold Silver Rate: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों

Asian Games फाइनल में भारत ने बनाए 216 रन, स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास; 11 हजार इंटरनेशनल रन पूरे

Asian Games: एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट फाइनल में भारतीय महिला

भारत की UNSC स्थायी सदस्यता को चार यूरोपीय देशों का समर्थन, V4 बैठक में बनी सहमति

UNSC: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को स्थायी सदस्यता दिलाने की

Trump Mamdani की तीसरी मुलाकात में दिखी गर्मजोशी, हाउसिंग से इमिग्रेशन तक कई मुद्दों पर बनी बात

Trump Mamdani: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान

US के योसेमिट में आग बुझाने के दौरान फायरफाइटिंग हेलीकॉप्टर क्रैश, 2 पायलटों की मौत

US : अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित योसेमिट नेशनल पार्क में जंगल की

Nainital: दूषित पानी से बीमारी और 2 मौतों के बाद 6 इंजीनियर निलंबित, हाई कोर्ट ने भी लिया था संज्ञान

Nainital: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के ज्योलिकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल की

Bhopal: बेंगलुरु में टेलीकॉम उद्योग के प्रमुख निवेशकों से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal: मध्यप्रदेश में टेलीकॉम और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण को गति देने के लिए

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. असम में भूपेश बघेल