Report by: Avinash Srivastwa
Rohtas: रोहतास जिले में नेटवर्किंग कंपनी के माध्यम से दर्जनों लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। मुख्य आरोपी रौशन कुमार कश्यप को दिल्ली के गुड़गांव से गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म myadapool.net और TCL आडा के जरिए लोगों को निवेश पर प्रतिमाह 10% मुनाफे का लालच दिया।
Rohtas: झांसे में फंसे भोले-भाले लोग
रौशन ने पीड़ितों को यह भी आश्वासन दिया कि पैसा वापस न मिलने पर जमीन या पूरी पूंजी लौटाई जाएगी। लेकिन जब पैसे लौटाने की बारी आई, तो आरोपी फरार हो गया और उसके परिवार वालों ने धमकी भी दी।
Rohtas: सेमिनार और टीम के माध्यम से फैलाया जाल

आरोपी अपने जाल को फैलाने के लिए स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित करता था। उसकी टीम में पत्नी अमृता कश्यप, भाई राकेश कुमार कश्यप, भाई की पत्नी खुशबु कश्यप, छोटा भाई राजू कश्यप, दिल्ली निवासी दर्शन सोलंकी और गुड़गांव निवासी नारायण राय शामिल थे।
Rohtas: दो करोड़ से अधिक का गबन
ठगी में आरोपी और उसकी टीम ने सासाराम और आसपास के इलाकों के लोगों से लगभग 2 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की। पीड़ितों ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की।
Rohtas: मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी
रोहतास पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर रौशन कुमार कश्यप को दिल्ली से गिरफ्तार किया। पुलिस अन्य आरोपी की पहचान और पूछताछ कर रही है। आम जनता से अपील की गई है कि किसी भी अनधिकृत ऑनलाइन वेबसाइट या आकर्षक स्कीम के झांसे में न आएं।
read also: Munger में पेट्रोल की कालाबाजारी रोकने के लिए जिला प्रशासन हुआ अलर्ट, पेट्रोल पंपों की हुई जांच





