,

सोने-चांदी के भाव में उछाल: 10 ग्राम सोना 1,22,087 रुपए, चांदी 1,50,975 रुपए प्रति किलो

- Advertisement -
Ad imageAd image
सोने-चांदी के भाव में उछाल: 10 ग्राम सोना 1,22,087 रुपए, चांदी 1,50,975 रुपए प्रति किलो

10 नवंबर को सोने और चांदी के भावों में तेजी देखी गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम सोना 1,987 रुपए बढ़कर 1,22,087 रुपए पर पहुंच गया। इससे पहले सोना 1,20,100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। वहीं, चांदी 2,700 रुपए बढ़कर 1,50,975 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई, जबकि पहले यह 1,48,275 रुपए प्रति किलोग्राम थी।

साल भर में सोना और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी
इस साल अब तक सोने की कीमत 45,925 रुपए और चांदी की कीमत 64,958 रुपए बढ़ चुकी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब 1,22,087 रुपए हो गया है। इसी तरह, चांदी का भाव 86,017 रुपए से बढ़कर 1,50,975 रुपए प्रति किलो हो गया।

आने वाले दिनों में कीमतों का रुख
विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में सोने के दामों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। शादियों का सीजन चालू होने से सोने को बाजार में समर्थन मिलेगा। इसके अनुसार, भाव 1,20 लाख से 1,22 लाख रुपए के आसपास रहने की उम्मीद है।

सावधानी से करें निवेश
गहनों या निवेश के लिए हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। हॉलमार्क से सोने की शुद्धता और कैरेट की जानकारी मिलती है।

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के

Sirsaganj Police Encounter: सिरसागंज में पुलिस मुठभेड़, 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Sirsaganj Police Encounter सिरसागंज थाना क्षेत्र में ज्वैलर्स

Rakhi Sawant ने गाया देशभक्ति गीत, पीएम मोदी की तारीफ में बोलीं- ‘मोदी जी की जय हो’

Rakhi Sawant: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में देशभक्ति का माहौल

Independence Day 2026 Chhattisgarh: रायपुर में CM विष्णुदेव साय ने फहराया तिरंगा, नक्सलवाद पर भी बोले

Independence Day 2026 Chhattisgarh : राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में

विजय-संगीता की सुलह के बीच तृषा कृष्णन की एंट्री, Independence Day समारोह का वीडियो वायरल

Independence Day: तमिल अभिनेत्री तृषा कृष्णन एक बार फिर अभिनेता से राजनेता