रेवाड़ी: किसानों की समस्याओं को लेकर इनेलो का प्रदर्शन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Rewari: INLD protests over farmers' problems

प्रदेशभर में किसानों को हो रही परेशानियों को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने सोमवार को रेवाड़ी में जोरदार प्रदर्शन किया। इनेलो के जिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता नई अनाज मंडी में एकत्रित हुए और किसानों की प्रमुख समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर जिला सचिवालय पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन के दौरान इनेलो नेताओं ने बताया कि हरियाणा के विभिन्न जिलों में किसानों को कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। खेतों में जलभराव की निकासी न होने, फसलों की विशेष गिरदावरी और मुआवजे में देरी, धान और बाजरे की फसल का एमएसपी पर न बिकना तथा खाद की किल्लत जैसी समस्याओं से किसान बेहद परेशान हैं।

इनेलो के जिला अध्यक्ष डॉ. राजपाल ने कहा कि किसान लगातार अपनी समस्याओं को लेकर सरकार तक आवाज पहुंचा रहे हैं- कभी धरना-प्रदर्शन, तो कभी ज्ञापन सौंपकर। लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला के दिशानिर्देश पर आयोजित किया गया है, ताकि सरकार को चेताया जा सके कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो पार्टी प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन शुरू करेगी।

डॉ. राजपाल ने कहा- “किसान प्रदेश की रीढ़ हैं। उनकी फसलों को उचित मूल्य और मुआवजा मिलना जरूरी है। जलभराव की समस्या से हजारों एकड़ कृषि भूमि बर्बाद हो रही है। अगर सरकार ने अब भी ध्यान नहीं दिया, तो इनेलो सड़कों पर उतरकर किसानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ेगी।”

प्रदर्शन में इनेलो के कई पदाधिकारी, किसान नेता और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में सरकार से मांग की कि किसानों की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए, ताकि वे राहत की सांस ले सकें।

Tribal Boys Hostel Negligence: करोड़ों की लागत से बना आदिवासी छात्रावास जर्जर

Tribal Boys Hostel Negligence: कोरिया जिले के कटघोडी स्थित आदिवासी बालक प्री-मैट्रिक

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की Top 10 बड़ी खबरें 1. UPSC 2025

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की आज की Top 10 बड़ी खबरें 1 गेहूं पर

Horoscope: 07-03-26

Horoscope: शनिवार, 7 मार्च 2026 का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से

Uttar Pradesh : अभ्युदय योजना से मिली उड़ान, यूपीएससी-2025 में 6 अभ्यर्थियों का चयन

Uttar Pradesh : समाज कल्याण विभाग की आवासीय कोचिंग और मॉक इंटरव्यू

MP NEWS : डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने क्रिकेट खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

MP NEWS : स्व. लालमणि विश्वकर्मा स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में हुए शामिल

Badnagar Road Project 150 : इंदौर-उज्जैन मेट्रोपोलिटन एरिया में शामिल होगा बड़नगर: सीएम

Badnagar Road Project 150 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बड़नगरवासियों ने मुख्यमंत्री

BHOPAL NEWS : अब 2625 रुपये प्रति क्विंटल पर होगा गेहूं उपार्जन, पंजीयन तिथि 10 मार्च तक बढ़ी : गोविंद सिंह राजपूत

प्रदेश सरकार का किसान हितैषी निर्णय, खाद्य मंत्री ने जताया मुख्यमंत्री का

Giridih : शादी की खुशियां मातम में बदलीं; सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत, साथी गंभीर

Giridih सरिया थाना क्षेत्र के बागोडीह चौक-सारंडा रोड पर शुक्रवार को एक

Morena : गाली देने से रोका तो भड़का SAF जवान, सगे चाचा को सर्विस रिवॉल्वर से मारी गोली

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena  मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक

Lucknow यूपी की सुरक्षा में ‘कवच’ बनेंगे 50 नए क्यूआरटी वाहन: सीएम योगी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Lucknow उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने और आपातकालीन

JHARKHAND : 45 वर्ष पुराने मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

JHARKHAND : विधि-विधान से संपन्न हुई प्राण प्रतिष्ठा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

Deepak Baij : पीसीसी चीफ ने कानून व्यवस्था और धान खरीदी को लेकर राज्य सरकार पर साधा निशाना

Deepak Baij : छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैजने प्रदेश की

Raipur : होली के दिन बदमाश ने तलवार लहराकर फैलाया खौफ

Raipur : राजधानी रायपुर में होली के दिन एक बदमाश का तलवार