,

Rewa News : पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी

Rewa News

Rewa News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा प्रवास के दौरान ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा संचालित ‘पारिवारिक संस्कृति, प्रेम, शांति एवं सद्भावना रथ’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रथ में स्थापित 12 ज्योतिर्लिंगों के दिव्य स्वरूपों के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

Rewa News :

Rewa News :समाज में सकारात्मक परिवर्तन और भाईचारे का लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल समाज में प्रेम, शांति और विश्व बंधुत्व की भावना को सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि यह रथ न केवल आध्यात्मिक संदेश देगा, बल्कि नशामुक्ति और एकता के प्रति लोगों को जागरूक कर प्रदेश में एक बड़ा सकारात्मक बदलाव लाएगा।

Rewa News

Rewa News : महाशिवरात्रि 2027 तक गांव-गांव भ्रमण करेगा रथ

ब्रह्माकुमारी संस्थान की भोपाल जोन डायरेक्टर बीके निर्मला के मार्गदर्शन में यह जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। यह ज्योतिर्लिंग रथ रीवा जिले के विभिन्न गांवों और शहरी क्षेत्रों में भ्रमण करेगा। इस यात्रा का समापन महाशिवरात्रि 2027 में होगा, जिससे जन-जन तक भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों का संदेश पहुँचेगा।

Rewa News : उप मुख्यमंत्री ने आध्यात्मिक कार्य को सराहा

रीवा के राजनिवास सर्किट हाउस में आयोजित चर्चा के दौरान उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने भी इस अभियान की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्थान का यह आध्यात्मिक कार्य प्रदेश में एकता और सद्भाव को नई दिशा प्रदान करेगा। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता सहित संस्थान के कई वरिष्ठ प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Read this: MP JalGangaSamvardhan : मध्यप्रदेश में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’, जनभागीदारी से बना व्यापक जन आंदोलन

शादी के 5 महीने बाद अलग हुए Badshah और ईशा रिखी, पोस्ट शेयर कर किया ऐलान

Badshah: रैपर और सिंगर बादशाह की निजी जिंदगी को लेकर लंबे समय

SCO Summit में पीएम मोदी की जिनपिंग से मुलाकात, वीडियो आया सामने

SCO Summit: किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन यानी SCO