,

Republic Day 2026 : मुख्य सचिव अनुराग जैन ने आवास पर फहराया तिरंगा

Republic Day 2026 : 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन ने भोपाल स्थित मुख्य सचिव आवास पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और सलामी ली। इस अवसर पर वातावरण में राष्ट्रभक्ति का नजारा देखने को मिला।

Republic Day 2026 : देशभक्ति का माहौल

ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक राष्ट्रगान में सहभागिता की। पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा दिखाई दिया।

Republic Day 2026 : मुख्य सचिव को मिला था एक साल का सेवा विस्तार

बताते चलें कि मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को केंद्र सरकार द्वारा एक वर्ष का सेवा विस्तार प्रदान किया गया था। उनका सेवानिवृत्त होना 31 अगस्त 2025 को प्रस्तावित था, लेकिन उन्हें आगामी 1 वर्ष तक इस पद के लिए एक्सटेंशन जारी किया गया था। अब वे अगस्त 2026 में सेवानिवृत्त होंगे।

ये भी जानिए : ताजमहल में पहली बार 26 जनवरी को लहराया तिरंगा, राष्ट्रगान के साथ रचा गया नया इतिहास

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…