,

Agra : ताजमहल में पहली बार 26 जनवरी को लहराया तिरंगा, राष्ट्रगान के साथ रचा गया नया इतिहास

Agra

Report: Farhan khan

गणतंत्र दिवस पर ताजमहल में ऐतिहासिक क्षण
Agra 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर ताजमहल परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और राष्ट्रगान गाया गया। वर्ष 1632 में ताजमहल के निर्माण के बाद यह पहला अवसर बताया जा रहा है जब वर्ष 2026 में ताजमहल में तिरंगे के साथ राष्ट्रगान गूंजा। इस आयोजन को लेकर स्थानीय स्तर पर खासा उत्साह देखने को मिला।

अखिल भारत हिंदू महासभा ने निभाई प्रमुख भूमिका
Agra इस कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। शहर महामंत्री नंदू कुमार और मंडल महामंत्री नितेश भारद्वाज ने ताजमहल में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रगान गाया। संगठन के शहर अध्यक्ष विशाल कुमार, जिला अध्यक्ष मीरा राठौर और मंडल अध्यक्ष मनीष पंडित ने भी इसकी जिम्मेदारी लेते हुए कार्यक्रम को सफल बताया।

वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
Agra राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। बताया गया कि यह आयोजन माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान के अनुरूप राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रगान को बढ़ावा देने की भावना से किया गया। वीडियो के वायरल होते ही प्रशासनिक और सामाजिक हलकों में हलचल तेज हो गई, वहीं अखिल भारत हिंदू महासभा ने इसे ऐतिहासिक कदम बताते हुए गर्व जताया।

Read this: Lakhisarai : धूमधाम से मना 77वां गणतंत्र दिवस, आयुक्त ने किया ध्वजारोहण

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Mausam: 5 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Aaj ka Mausam: देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…