टूटे दांत वाली क्यूट गंगूबाई याद है? अब हो गई हैं इतनी स्लिम कि पहचानना भी मुश्किल, हंसी का डोज आज भी बरकरार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

टीवी की दुनिया में अपने मासूम चेहरे और चुलबुले अंदाज से सबका दिल जीतने वाली छोटी गंगूबाई आपको याद होगी। कॉमेडी सर्कस में अपने बेबाक अभिनय से हंसाने वाली इस बच्ची ने अब ऐसा बदलाव किया है कि पहली नजर में पहचानना भी मुश्किल हो जाए। जी हां, हम बात कर रहे हैं सलोनी दैनी की, जो अब बड़ी हो चुकी हैं और इंटरनेट पर अपने नए लुक को लेकर छा गई हैं।

पूरी तरह बदल चुकी हैं सलोनी

हाल ही में सलोनी मुंबई की सड़कों पर स्पॉट की गईं। वीडियो सामने आते ही लोग हैरान रह गए। सलोनी अब बेहद स्लिम, फिट और आत्मविश्वास से भरी नजर आती हैं। ढीली-ढाली ब्लू जींस, मरून जैकेट और रेड बैग के कैजुअल लुक में भी उनकी सादगी झलकती है। कैमरे की ओर मुस्कुराते हुए हाथ हिलाने का उनका अंदाज बचपन वाले अंदाज की ही याद दिलाता है। टाइट हेयरस्टाइल उनके व्यक्तित्व में और निखार जोड़ देता है।

लोगों के रिएक्शन देख आप भी चौंक जाएंगे

जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, कमेंट्स की झड़ी लग गई। किसी ने आश्चर्य जताया—”क्या ये सच में वही गंगूबाई है?” तो किसी ने लिखा, “इतना बदल जाएंगी, कभी सोचा नहीं था!” बचपन में उनके वजन को लेकर चर्चाएं होती थीं, लेकिन अब उनके वेट लॉस की कहानी सबको प्रेरित कर रही है।

कैसे घटाया इतना वजन?

सलोनी ने बताया कि लॉकडाउन उनके जीवन में अहम मोड़ साबित हुआ। घर में रहते हुए वे मनभर कर पसंदीदा चीजें खाती रहीं—मम्मी के हाथों के मोमोज, बटर चिकन, केक और भी बहुत कुछ। उन्हें खुद नहीं पता चला कि वजन कब बढ़कर लगभग 80 किलो पहुंच गया।

एक दिन लैपटॉप की ब्लैक स्क्रीन में खुद की झलक देखते ही वे चौंक गईं। यही पल उनके बदलाव का कारण बना। उन्होंने खुद के लिए बदलाव करने का फैसला किया—दूसरों की वजह से नहीं, बल्कि अपने स्वास्थ्य और बेहतर जीवन के लिए।

डाइट और रूटीन में किए बड़े बदलाव

उन्होंने जंक फूड छोड़ दिया, नियमित व्यायाम शुरू किया और खुद के लिए एक सख्त डाइट प्लान बनाया। धीरे-धीरे ये बदलाव उनकी दिनचर्या का हिस्सा बन गए। आज सलोनी का वजन करीब 58 किलो है और वे पहले से ज्यादा ऊर्जावान और आत्मविश्वासी महसूस करती हैं।

लॉकडाउन बना ‘गेम चेंजर’

एक इंटरव्यू में सलोनी ने हंसते हुए कहा कि लॉकडाउन ने उनकी जिंदगी को पटरी पर लाने में बड़ा रोल निभाया। बाहर न जा पाने और जंक फूड न मिल पाने की वजह से उनकी आदतें अपने आप सुधरती चली गईं।

अब क्या कर रही हैं सलोनी दैनी?

सलोनी ने टीवी पर अपने कॉमिक अंदाज से बड़ी पहचान बनाई और अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी शानदार काम कर रही हैं। उनका हालिया शो ‘हमारा विनायक’ में शानवी का किरदार खूब पसंद किया जा रहा है। इसमें उनके मैच्योर अभिनय ने दर्शकों को हैरान किया है।

TVF यूनिवर्स में किया धमाकेदार एंट्री

सबसे बड़ी बात यह है कि सलोनी ने हाल ही में बताया कि वे आधिकारिक रूप से TVF यूनिवर्स का हिस्सा बन चुकी हैं। भारत में TVF को रियलिस्टिक और दिल से जुड़ने वाली कहानियों के लिए जाना जाता है। इस यूनिवर्स में शामिल होना किसी भी कलाकार के लिए बड़ी बात है। फैंस अब उत्सुक हैं कि सलोनी TVF की किस नई कहानी में नजर आएंगी। सलोनी दैनी की यह ट्रांसफॉर्मेशन यात्रा सिर्फ वजन कम करने का सफर नहीं है, बल्कि आत्मविश्वास और खुद को दोबारा खोजने की कहानी है। यही वजह है कि उनका नया लुक केवल वायरल नहीं, बल्कि प्रेरणादायक भी बन गया है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

swadesh Ajenda : चुनावी साल, बंगाल में बवाल, प्रोटोकॉल पर सवाल

By: Pramod Shrivastava swadesh Ajenda बंगाल में राष्ट्रपति के अपमान की, चुनावी

Delhi दिल्ली के नांगलोई में DTC बस का कहर: 2 की मौत, हादसे से भड़की भीड़ ने फूंकी बसें

Delhi राजधानी के नांगलोई क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक अनियंत्रित डीटीसी (DTC)

Indore: बंगाली चौराहे के पास खड़ी बस में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू

Report: Devendra Jaiswal Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के बंगाली

रायपुर में CM Vishnu Deo Sai ने लिया संतों का आशीर्वाद, T20 वर्ल्ड कप जीत पर टीम इंडिया को दी बधाई

CM Vishnu Deo Sai: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को रायपुर स्थित

Panipat: अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने 7 साल के बच्चे को कुचला, मौके पर मौत

Panipat: हरियाणा के पानीपत जिले के गांव बराना में एक दर्दनाक हादसा

Lucknow: अकीदत और गम के साथ निकला 19वीं रमजान का ऐतिहासिक जुलूस

Report: Rashid Lucknow उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को 19वीं

Kasrawad: टोचन कर ले जा रही बस और ट्रक की भीषण भिड़ंत, बाल-बाल बची जान

रिपोर्टर,सेवकराम चौबे Kasrawad : खरगोन जिले के कसरावद थाना अंतर्गत सावदा-जावदा के

Nawada: एनएच-20 पर कंटेनर ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, दो टोलकर्मी गंभीर रूप से घायल

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada बिहार के नवादा जिले में रजौली थाना क्षेत्र

Lucknow सीएम योगी की माताजी पर अभद्र टिप्पणी: मौलाना के खिलाफ FIR दर्ज, यूपी के 83 थानों में शिकायत

Lucknow मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के खिलाफ विवादित और अमर्यादित बयान

Kanpur : मंदिर परिसर में नॉनवेज खाने पर हंगामा, भक्तों ने महंत की जमकर की पिटाई

Kanpur उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित रावतपुर क्षेत्र से एक विवादित मामला

Madhupur मधुपुर-जसीडीह रेल मार्ग पर बड़ा हादसा: ट्रेन से गिरकर अज्ञात यात्री की मौत

Madhupur मधुपुर-जसीडीह मुख्य रेल खंड पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसा सामने

बलरामपुर में Congress Internal Conflict, नियुक्ति के बाद 10 नेताओं का सामूहिक इस्तीफा

Congress Internal Conflict: बलरामपुर। जिले में कांग्रेस संगठन के भीतर अंतर्कलह खुलकर

Morena: सबलगढ़ स्टेट हाईवे पर तीन बाइकों की भीषण भिड़ंत, पति-पत्नी की मौत

Report: Pratap Bhagel Morena मुरैना जिले के सबलगढ़ स्टेट हाईवे पर सोमवार

Raipur के उरला में सुबह 5 बजे हुई चाकूबाजी, 2 आरोपी गिरफ्तार

Raipur: रायपुर में उरला थाना इलाके में सुबह 5 बजे सनत कुमार

Bokaro जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

Report by: Sanjeev Kumar Bokaro: बोकारो जिला व्यवहार न्यायालय को बम से