दिल्लीवासियों के लिए राहत की खबर: गलत पानी के बिल होंगे माफ, 16 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा फायदा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली : दिल्ली की जनता के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली नई सरकार ने पानी के पुराने और गलत बिलों को माफ करने की योजना तैयार कर ली है। इससे उन लगभग 16 लाख उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलने वाली है, जिन्हें कोविड-19 के दौरान गलत पानी के बिल भेजे गए थे।

कोरोना काल में क्यों आए थे गलत बिल?

साल 2020 में जब कोरोना महामारी फैली, तो देशभर में लॉकडाउन लागू कर दिया गया। इसी दौरान दिल्ली जल बोर्ड के कर्मचारी मीटर रीडिंग के लिए घर-घर नहीं जा सके। इसके चलते अनुमान के आधार पर बिल तैयार किए गए, जिससे हजारों उपभोक्ताओं को उनके वास्तविक खपत से कहीं अधिक राशि का बिल मिला।

बिल असामान्य रूप से अधिक होने के कारण कई लोगों ने उसे चुनौती दी और भुगतान नहीं किया। परिणामस्वरूप, इन उपभोक्ताओं के बिलों में पेनाल्टी और ब्याज जुड़ते गए, और मामूली खपत वाले परिवारों के बिल भी हजारों-लाखों तक पहुंच गए

अब क्या कदम उठा रही है सरकार?

बीजेपी सरकार अब उन उपभोक्ताओं के लिए राहत योजना लेकर आई है, जिनके पानी के बिल गलत तरीके से बनाए गए थे। सूत्रों के अनुसार, इस योजना के तहत:

  • लेट पेमेंट सरचार्ज और ब्याज माफ किया जाएगा।
  • कुल बिल राशि पर 80% से 90% तक की छूट मिल सकती है।
  • लगभग 27 लाख घरेलू उपभोक्ताओं में से 16 लाख लोग इस योजना से लाभांवित हो सकते हैं।

पुरानी सरकार की अधूरी कोशिशें

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने फरवरी 2024 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पानी का एक बिल फाड़कर विरोध जताया था। उन्होंने दावा किया था कि सरकार वन टाइम सेटलमेंट स्कीम लागू करना चाहती है, लेकिन उपराज्यपाल और केंद्र सरकार के हस्तक्षेप के कारण यह योजना अटक गई

केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि कोविड काल में मीटर रीडिंग नहीं ली गई, और फर्जी रीडिंग के आधार पर बिल बनाए गए, जिससे गरीब परिवारों को भारी भरकम रकम चुकानी पड़ी। उन्होंने कहा था कि,

हमने पानी मुफ्त किया था, फिर भी इतने बड़े बिल गलत तरीके से भेजे जा रहे हैं।

लोगों को कैसे होगा लाभ?

नई योजना लागू होने के बाद:

  • जिन परिवारों ने बिल नहीं चुकाया है, उन्हें ब्याज और जुर्माने से राहत मिलेगी।
  • 50 गज से छोटे मकानों में रहने वाले कई परिवारों पर 50 हजार से लेकर एक लाख रुपए तक का बकाया था, जो अब माफ किया जा सकता है
  • सरकार का कहना है कि इससे सामान्य वर्ग के उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी, जो अनजाने में बड़े कर्ज तले दबे थे
- Advertisement -
Ad imageAd image

PM Malaysia Visit Day 2: गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मान… भारत–मलेशिया दोस्ती की नई उड़ान

PM Malaysia Visit Day 2: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मलेशिया दौरे का

Swadesh Agenda: अखंड भारत का नक्शा: चीन–पाक को बड़ा झटका

By: Pramod Shrivastav Swadesh Agenda में आज बात करेंगे उस अखंड भारत

Border 2 Collection: बॉक्स ऑफिस पर रचा नया इतिहास, 300 करोड़ क्लब में हुई एंट्री

Border 2 Collection: सनी देओल स्टारर वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने

IND vs USA T20 WC 2026: भारत ने USA को 29 रन से हराया, सूर्या चमके, गेंदबाज छाए

IND vs USA T20 WC 2026: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय

JH News 08-02-2026: जानें JH की 10 बड़ी खबरें

JH News 08-02-2026: 1. पिता पर दो माह के मासूम की हत्या

CG News 08-02-2026: जानें CG की 10 बड़ी खबरें

CG News 08-02-2026: 1. रायपुर में अमित शाह की नक्सलवाद बैठक केंद्रीय

MP News 08-02-2026: जानें MP की 10 बड़ी खबरें

MP News 08-02-2026: 1. कटनी, शहडोल-उमरिया सबसे ठंडे तापमान 3.5 डिग्री तक

Horoscope 08-02-2026: जानें आज का राशिफल

Horoscope 08-02-2026: मेष राशि आज प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। साथी

Encroachment Drive Korea District: अतिक्रमण पर मुंह देखा देखी, बैकुंठपुर में कार्रवाई पर उठे सवाल

Encroachment Drive Korea District: कोरिया। कोरिया जिले के बैकुंठपुर नगर में मुख्यमंत्री

Korba House Theft: सुने मकान में लाखों के सोने-जेवरात की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Korba House Theft: मानिकपुर चौकी क्षेत्र के दादर खुर्द रोड स्थित एक