Ratlam MD Drugs Bust: मुंबई-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 10 करोड़ की MD ड्रग्स जब्त, दो गिरफ्तार, एक फरार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Ratlam MD Drugs Bust

Report by: Shailendra Paray, Edit by: Priyanshi Soni

Ratlam MD Drugs Bust: रतलाम जिले से बड़ी खबर सामने आई है। मुंबई पुलिस और रतलाम पुलिस की संयुक्त टीम ने जावरा क्षेत्र के हुसैन टेकरी इलाके से 10 किलो से अधिक एमडी ड्रग जब्त की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी फरार है।

Ratlam MD Drugs Bust: महाराष्ट्र पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह ड्रग नेटवर्क मुंबई से लेकर मंदसौर तक फैला हुआ था। मुंबई में पहले पकड़ी गई एमडी ड्रग की खेप ने पूरे नेटवर्क का खुलासा किया। पूछताछ में सामने आया कि यह ड्रग मंदसौर जिले से सप्लाई की जा रही थी। महाराष्ट्र पुलिस ने रणनीति बनाकर तस्करों को डमी डील के जरिए अपने जाल में फंसाया।

Ratlam MD Drugs Bust

जैसे ही डील फाइनल हुई, तस्करों ने 10 किलो एमडी ड्रग की डिलीवरी के लिए हुसैन टेकरी क्षेत्र चुना, लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं था कि पुलिस हर कदम पर उनकी निगरानी कर रही थी। तय योजना के तहत महाराष्ट्र पुलिस और जावरा पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी की और मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

Ratlam MD Drugs Bust: 10 किलो से अधिक MD ड्रग बरामद

तलाशी के दौरान आरोपियों के बैग से 10 किलो से अधिक MD ड्रग बरामद हुई। शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि यह खेप बड़े शहरों में सप्लाई की जानी थी। गिरफ्तार दोनों आरोपी मंदसौर जिले के निवासी मनोहर गुर्जर (सुखाखेड़ा) और जाजू सुल्तान (तितरोद) हैं। फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

यह खबर भी पढ़ें: Sonbhadra Fire News: शिवद्वार मंदिर के पास दुकानों में लगी आग, 1 दर्जन से अधिक दुकानें जलकर राख

Odisha: झारसुगुड़ा में माँ ने दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से की हत्या, फिर खुद का भी रेता गला

Odisha झारसुगुड़ा जिले के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के टंगरपाली गाँव में शनिवार

Bihar भाजपा विधायक दल की बैठक तय: 14 अप्रैल को पटना में चुना जाएगा नया नेता

Bihar में सत्ता परिवर्तन और नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर चल

NH930 Protest: बालोद में NH-930 पर जनप्रतिनिधियों का धरना, चक्काजाम से ठप हुई आवाजाही

NH930 Protest: ड्रेनेज सिस्टम की खामियों पर फूटा गुस्सा, अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी

Lakhimpur : 417 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात; सीएम योगी ने 331 हिंदू परिवारों को सौंपा जमीन का मालिकाना हक

रिपोर्ट -विकास गुप्ता Lakhimpur मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी

Madhya Pradesh Top News: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें

read also: Bollywood Underworld Connection : दाऊद इब्राहिम की वजह से चल

Katihar : NH-31 पर बस और पिकअप की भीषण भिड़ंत, 10 की मौके पर मौत, 30 घायल

Report: Manoj kumar Katihar जिले के कोढ़ा थाना अंतर्गत गेराबाड़ी के समीप

Chhattisgarh Top News: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें

read also: Bollywood Underworld Connection : दाऊद इब्राहिम की वजह से चल