By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories
हास्य- हथौड़ा
मौसम
सेहत
ट्रेंडिंग
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > राजस्थान > Jhalawar Murder : छत पर फंदे से लटकी मिली विवाहिता, पिता ने पति समेत 4 पर लगाए हत्या के आरोप
राजस्थान

Jhalawar Murder : छत पर फंदे से लटकी मिली विवाहिता, पिता ने पति समेत 4 पर लगाए हत्या के आरोप

Abhishek Singh
Last updated: April 12, 2026 2:07 pm
By Abhishek Singh
Share
3 Min Read
SHARE

Jhalawar Murder : गुवाड़ी गांव में संदिग्ध हालात में मिली महिला की लाश

Jhalawar Murder : राजस्थान के झालावाड़ जिले के दांगीपुरा थाना क्षेत्र के गुवाड़ी गांव में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर की छत पर फंदे से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

Contents
Jhalawar Murder : गुवाड़ी गांव में संदिग्ध हालात में मिली महिला की लाशJhalawar Murder : पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांचJhalawar Murder : पिता ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोपJhalawar Murder : घरेलू विवाद और मारपीट के आरोपJhalawar Murder : चार दिन पहले भाई को भी लौटाया गया थाJhalawar Murder : पोस्टमार्टम के बाद होगी आगे की कार्रवाई
Jhalawar Murder

Jhalawar Murder : पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच

थाना अधिकारी विजेंद्र सिंह के अनुसार, सुबह करीब 7 बजे घटना की सूचना मिली। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर मनोहर थाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। मृतका की पहचान 20 वर्षीय निया बाई, पत्नी विष्णु तंवर, निवासी गुवाड़ी के रूप में हुई है।

Jhalawar Murder : पिता ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

मृतका के पिता भूरालाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की हत्या उसके पति विष्णु, सास कृष्णा बाई और गांव के फूल सिंह व राधाकृष्ण ने मिलकर की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Jhalawar Murder : घरेलू विवाद और मारपीट के आरोप

परिजनों के मुताबिक, निया बाई की शादी पांच साल पहले हुई थी और दो साल पहले उसकी विदाई हुई थी। पिता का आरोप है कि उसका पति अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। करीब दो महीने पहले निया ने फोन पर अपने साथ हुई हिंसा की जानकारी भी दी थी।

Jhalawar Murder : चार दिन पहले भाई को भी लौटाया गया था

परिजनों ने बताया कि चार दिन पहले मृतका का भाई हेमराज उसे लेने गया था, लेकिन पति विष्णु ने झगड़ा कर उसे वापस भेज दिया। इसके बाद से ही परिवार को अनहोनी की आशंका थी।

Jhalawar Murder : पोस्टमार्टम के बाद होगी आगे की कार्रवाई

घटना की सूचना उपखंड अधिकारी पुष्कर मित्तल को भी दी गई, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर परिजनों के बयान दर्ज किए। झालावाड़ से मेडिकल बोर्ड की टीम आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और फिर परिजनों को सौंपा जाएगा।

read more : Kidney Health Camp: गरियाबंद में किडनी मरीजों की खबर का बड़ा असर, पथर्री गांव में लगेगा विशेष स्वास्थ्य शिविर

TAGGED:Hindi NewsJhalawar MurdernewsTODAY NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

22 जुलाई 2026 का पंचांग: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूजा का महत्व
Pin Postधर्म-संस्कृति

22 July 2026 Aaj ka Panchang : आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूजा का महत्व

By Swadesh News
22 जुलाई 2026 का रोजगार राशिफल: नौकरी, करियर और बिजनेस में किस राशि की चमकेगी किस्मत?
Pin Postधर्म-संस्कृति

Career Horoscope 22 July 2026 : राशिफल, करियर, नौकरी और बिजनेस में किस्मत का साथ किसे मिलेगा?

By Swadesh News
मध्यप्रदेश में UCC विधेयक विधानसभा से पारित, CM मोहन यादव बोले- अब सबके लिए होगा समान कानून
मध्य प्रदेश

MP UCC Bill Passed : UCC विधेयक विधानसभा से पारित, CM मोहन बोले,अब सबके लिए होगा समान कानून

By Swadesh News
संसद में हंगामा जारी, NEET पेपर लीक पर PM मोदी बोले- 'यह घोर पाप, दोषियों को नहीं बख्शेंगे'
Pin Postस्वदेश एजेंडा

PM Modi on NEET : संसद में पक्ष-विपक्ष में टकराव, मुद्दों पर नहीं हो रही सार्थक बात

By Rakhi Verma Executive Editor

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?