By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories
हास्य- हथौड़ा
मौसम
सेहत
ट्रेंडिंग
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > मध्यकाल > Lakhpati Didi Yojana : MP में डबल इंजन की सरकार का मिशन,ग्रामीण महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण
मध्यकाल

Lakhpati Didi Yojana : MP में डबल इंजन की सरकार का मिशन,ग्रामीण महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण

प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
Last updated: April 12, 2026 4:23 pm
By प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
Share
3 Min Read
SHARE

Lakhpati Didi Yojana : महिलाएं हो रहीं आत्मनिर्भर, रोजगार के बढ़े अवसर

प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता

Lakhpati Didi Yojana : मध्यप्रदेश में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को नई दिशा देते हुए लखपति दीदी योजना तेजी से विस्तार ले रही है। सरकार का लक्ष्य है कि बड़ी संख्या में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उनकी आय सालाना 1 लाख रूपये से ऊपर पहुंचाई जाए। दरअसल लखपति दीदी ऐसी महिलाओं को कहा जाता है जो स्वयं सहायता समूह से जुड़कर सालाना 1 लाख रुपये या उससे अधिक की आय अर्जित करती हैं। यह पहल केंद्र सरकार के राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत चलाई जा रही है। जिसमें महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जाता है, उन्हें स्किल डेवलपमेंट और ट्रेनिंग दी जाती है, योजना के तहत छोटे-छोटे व्यवसाय जैसे डेयरी, बकरी पालन, हस्तशिल्प, कृषि आधारित उद्योग, बैंक लोन और सरकारी योजनाओं से आर्थिक मदद करना है। मध्यप्रदेश में लखपति दीदी योजना स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की एक प्रमुख पहल है, जिसके तहत 22 लाख 77 हजार से अधिक ग्रामीण महिलाएं अब सालाना 1 लाख से अधिक की आय अर्जित कर रही हैं, जो देश में चौथा सर्वोच्च स्थान है। यह योजना कृषि, लघु उद्योग और ड्रोन तकनीक (नमो ड्रोन दीदी) के माध्यम से आय बढ़ाती है।

Lakhpati Didi Yojana : इस पहल के तहत ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है, ताकि वे अपने जीवन स्तर में सुधार कर सकें। साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिले।मध्यप्रदेश सरकार ने इस अभियान को मिशन मोड में लागू किया है। राज्य सरकार का जोर है कि हर जिले में अधिक से अधिक महिलाएं इस अभियान से जुड़ें और ‘लखपति दीदी’ बनकर अपने परिवार और समाज की दिशा बदलें। योजना से महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता बढ़ती है, परिवार की आय में वृद्धि, ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर, आत्मविश्वास और सामाजिक भागीदारी में बढ़ोतरी करना है। कुल मिलाकर, ‘लखपति दीदी’ योजना मध्यप्रदेश में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का मजबूत माध्यम बनकर उभर रही है, जो गांव-गांव में बदलाव की नई कहानी लिख रही है। मध्यप्रदेश में ‘लखपति दीदी’ सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण का मिशन बनती जा रही है। लोन, ट्रेनिंग, बाजार और सामूहिक सहयोग के जरिए महिलाएं अब नौकरी तलाशने वाली नहीं, बल्कि रोजगार देने वाली बन रही हैं।

read more : Bihar भाजपा विधायक दल की बैठक तय: 14 अप्रैल को पटना में चुना जाएगा नया नेता

TAGGED:Hindi NewsLakhpati Didi YojanaMadhya PradeshMPMP NewsTODAY NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love1
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
Follow:
प्रमोद कुमार श्रीवास्तव मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वह पिछले लगभग 20 वर्षों से पत्रकारिता और मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।प्रमुख परिचय एवं करियर (Career Highlights) शैक्षणिक पृष्ठभूमि: उन्होंने अन्य विषयों में अध्यन के साथ ही पत्रकारिता क्षेत्र में डॉ. सर हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय से परास्नातक में अपनी व्यावसायिक शिक्षा पूरी की है। पत्रकारिता में अनुभव: ये ईटीवी, बंसल न्यूज, भारत समाचार, एक्सप्रेस मीडिया सर्विस, आईएनडी-24 जैसे न्यूज चैनलों के साथ ही प्रिंट मीडिया में लंबा अनुभव रहा है। वर्तमान/हालिया जुड़ाव: ये वर्तमान में प्रमुख समाचार चैनल व मीडिया नेटवर्क 'स्वदेश न्यूज' (Swadesh News) से जुड़े हैं, जहाँ वे विभिन्न डिबेट शो और चर्चाओं का समन्वय करते हैं। विशेषज्ञता: उन्हें मुख्य रूप से एक कुशल मीडिया हैंडलर, प्रोग्राम प्रड्यूसर और राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों पर पैनी नजर रखने वाले पत्रकार के रूप में जाना जाता है।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

22 जुलाई 2026 का पंचांग: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूजा का महत्व
Pin Postधर्म-संस्कृति

22 July 2026 Aaj ka Panchang : आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूजा का महत्व

By Swadesh News
22 जुलाई 2026 का रोजगार राशिफल: नौकरी, करियर और बिजनेस में किस राशि की चमकेगी किस्मत?
Pin Postधर्म-संस्कृति

Career Horoscope 22 July 2026 : राशिफल, करियर, नौकरी और बिजनेस में किस्मत का साथ किसे मिलेगा?

By Swadesh News
BADWANI
मध्य प्रदेश

BADWANI: सीएम डॉ. यादव ने जमकर की बड़वानी की तारीफ, कहा- उद्यमिता-नवाचार का उदाहरण बन रहा ये जिला

By Isa Ahmad
CM MEET
मध्य प्रदेश

CM MEET: पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस के पदाधिकारियों ने की सीएम डॉ. यादव से मुलाकात,कंपनी 6200 करोड़ का करेगी निवेश

By Isa Ahmad

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?