Ranchi Hockey League Opening: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रांची में हीरो हॉकी इंडिया लीग (मेंस) 2025–26 के पहले मुकाबले का किया उद्घाटन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Ranchi Hockey League Opening

By: Himanshu Priyadarshi

Ranchi Hockey League Opening: मोरहाबादी, रांची स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में आयोजित हीरो हॉकी इंडिया लीग (मेंस) 2025-26 के प्रथम मैच का उद्घाटन मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने किया। इस अवसर पर दोनों ने स्टेडियम में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और रोमांचक मुकाबले का आनंद लिया।

Ranchi Hockey League Opening

Ranchi Hockey League Opening: खेल प्रेमियों की उमड़ी भारी भीड़

लीग के उद्घाटन मैच को देखने के लिए राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में खेल प्रेमी पहुंचे। दर्शकों की मौजूदगी ने यह स्पष्ट किया कि झारखंड में हॉकी के प्रति लोगों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है।

हॉकी को मिलेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि हीरो हॉकी इंडिया लीग जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट झारखंड में हॉकी खेल को नई गति प्रदान करेंगे। इससे राज्य के युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार खेलों के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और प्रदेश में विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, ताकि राज्य के खिलाड़ी ओलंपिक और अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

Ranchi Hockey League Opening

खेल संस्कृति को मजबूत करेगा आयोजन : कल्पना सोरेन
विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन राज्य की खेल संस्कृति को मजबूत करते हैं। उन्होंने बताया कि झारखंड सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत आधारभूत संरचनाओं का विकास कर रही है, जिसमें स्टेडियमों का आधुनिकीकरण और प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना प्रमुख है।

यह खबर भी पढ़ें: CM Cheshire Home Visit: दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पहुंचे चेशायर होम, बांटे कंबल व आवश्यक सामग्री

Ranchi Hockey League Opening: राज्य की खेल नीति की दिशा में अहम कदम

हीरो हॉकी इंडिया लीग (मेंस) 2025-26 का आयोजन झारखंड की खेल नीति को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे राज्य को खेलों के राष्ट्रीय मानचित्र पर नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

Ranchi Hockey League Opening

holi spl hasya hathauda : होली का हुड़दंग, हुलिया और गुझिया…!

by: vijay nandan भैया, होली हमारे देश का ऐसा महान त्योहार है,

Bokaro : बुराई पर अच्छाई की जीत का संकल्प, आज आधी रात को होगा होलिका दहन

Report: sanjeev kumar Bokaro लौह नगरी बोकारो में आज रंगों के महापर्व

Nawada : वायुसेना के जांबाज संजय कुमार को नम आंखों से विदाई, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

रिपोर्ट: ऋषभ कुमार Nawada सिरदला प्रखंड के लौंद चमोथा हाट निवासी भारतीय

Ratlam: धू-धू कर जला सीएनजी ऑटो, टला बड़ा हादसा; म्यूजिक सिस्टम और स्कूल सामग्री खाक

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Ratlam जिले के सैलाना रोड स्थित धामनोद बायपास पर

Drug Trafficking: विश्रामपुर तहसील का चपरासी लग्जरी कार में नशीली टैबलेट बेचते गिरफ्तार

Drug Trafficking: सरगुजा आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, 608 नग नशीला टैबलेट

Sheikhpura: होली पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 117 संवेदनशील केंद्रों पर मजिस्ट्रेट तैनात

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Sheikhpura आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में

AAP workers: शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल के बरी होने पर भोपाल में आप कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

AAP workers: दिल्ली, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शराब घोटाले में कोर्ट

Bahraich : जमीन के पैसों की सनक में युवक बना ‘कसाई’, माता-पिता समेत चार की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

रिपोर्ट-; शबीहूल हसनैन, Bahraich । जिले के रूपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंतपुर

Ghaziabad: सलीम वास्तिक पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी जीशान ढेर

Ghaziabad दिल्ली से सटे लोनी इलाके में पूर्व मुस्लिम (Ex-Muslim) सलीम वास्तिक

Morena: अपराधी के कंधे पर ‘सवार’ खाकी, जन्मदिन का जश्न मनाते TI हुए सस्पेंड

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena । आमतौर पर पुलिस चोरों के पीछे