,

Nawada रजौली में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: सड़कों पर जमा हुआ घुटनों तक पानी

- Advertisement -
Ad imageAd image
Nawada

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार

Nawada बिहार के नवादा जिले के रजौली नगर पंचायत क्षेत्र में शुक्रवार शाम से शुरू हुई झमाझम बारिश ने एक ओर जहाँ लोगों को भीषण उमस और गर्मी से राहत दिलाई है, वहीं दूसरी ओर शहर की सूरत बिगाड़ कर रख दी है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण नगर के मुख्य मार्गों और रिहायशी इलाकों में भारी जलभराव (Waterlogging) की स्थिति पैदा हो गई है।

Nawada प्रमुख मार्ग बने ‘तालाब’, पैदल चलना हुआ दुश्वार

रजौली नगर पंचायत के सोनारपट्टी रोड और रजौली-सिरदला मुख्य मार्ग सहित कई अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सड़क पर पानी भर जाने से तालाब जैसा नजारा दिख रहा है। जलजमाव के कारण वाहन चालकों के साथ-साथ सबसे ज्यादा परेशानी पैदल चलने वाले आमजनों और स्कूली बच्चों को हो रही है। गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना लोगों की मजबूरी बन गया है, जिससे दुर्घटनाओं का अंदेशा भी बढ़ गया है।

फोरलेन निर्माण के समय जल निकासी के लिए बनाई गई नालियों का संजाल अधूरा है, जिससे बारिश का पानी सड़कों पर ही जमा हो रहा है। फोरलेन की इस तकनीकी खामी के कारण रजौली नगर पंचायत के सोनारपट्टी और अन्य मुख्य मार्गों पर पैदल चलना और वाहन चलाना जानलेवा हो गया है।

Nawada प्रशासनिक उदासीनता पर भड़का लोगों का गुस्सा

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि नगर पंचायत प्रशासन जल निकासी को लेकर गंभीर नहीं है। जलजमाव वाली जगहों से पानी निकालने के लिए अब तक कोई ठोस कदम या पंपिंग सेट की व्यवस्था नहीं की गई है। लोगों का कहना है कि हर साल बारिश के मौसम में यही स्थिति बनी रहती है, लेकिन नगर पंचायत के पास इस समस्या से निजात दिलाने का कोई स्थायी समाधान नहीं है।

Nawada नालियों की सफाई न होना बना बड़ी वजह

जानकारों की मानें तो नगर पंचायत क्षेत्र में नालियों की नियमित सफाई न होना और अतिक्रमण के कारण जल निकासी बाधित होना इस संकट का मुख्य कारण है। बारिश का पानी निकलने का रास्ता नहीं मिलने के कारण वह सड़कों पर ही जमा हो रहा है। फिलहाल, रुक-रुक कर हो रही बारिश ने नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Nawada रजौली बस स्टैंड की स्थिति खराब:जलजमाव से यात्री परेशान, स्टेट हाईवे 70 की मरम्मत नहीं

नवादा के रजौली में स्टेट हाईवे 70 पर स्थित गया बस स्टैंड की स्थिति खराब हो गई है। बस स्टैंड में जलजमाव की समस्या से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं।जलजमाव की वजह से यात्रियों और राहगीरों को आवागमन में दिक्कतें आ रही हैं। स्थानीय प्रशासन ने अभी तक इस समस्या के समाधान के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। रजौली एनएच 20 फोरलेन कंपनी के लापरवाही से जल जमाव की समस्या उत्पन्न है वही क्षेत्र में कई जगह एमएच गवार कंस्ट्रक्शन के द्वारा सड़क का निर्माण कराया गया लेकिन कई जगह नाली की भी अनुमान कराई गई लेकिन आज तक नली कारगर नहीं हुआ।

Read this: khallari-mata-temple : खल्लारी माता मंदिर रोपवे हादसा, तार टूटने से 8 घायल, एक महिला की मौत की आशंका

Jharkhand में JPSC-JSSC विवाद को लेकर छात्रों का बड़ा प्रदर्शन, CGL परीक्षा रद्द करने और CBI जांच की मांग

Jharkhand: झारखंड में सरकारी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. दुर्ग के स्पा सेंटर में

MP: Top 10

MP: 1. सावन के दूसरे सोमवार पर महाकाल की विशेष आराधना सावन

Madhupur Mining Action: मधुपुर में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, पत्थर लदा हाईवा जब्त

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur Mining Action देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र

Michael Boulos Kerala Visit: भारी बारिश के बीच केरल पहुंचे माइकल बूलोस, अलप्पुझा के बैकवॉटर का लिया आनंद

Michael Boulos Kerala Visit अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद और उद्योगपति