Rajasthan पुलिस को गर्मी से राहत, जवानों के लिए 5 लाख ORS पैकेट्स का वितरण शुरू

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/rajasthan-police-ors-distribution/

Report by: Suman

Rajasthan: भीषण गर्मी और लू के बीच ड्यूटी कर रहे राजस्थान पुलिस के जवानों के लिए बड़ी राहत की खबर है। राज्य पुलिस मुख्यालय की पहल पर अब कांस्टेबल्स को स्वास्थ्य सुरक्षा के तहत ORS (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्ट) पैकेट्स वितरित किए जाएंगे, ताकि डिहाइड्रेशन से बचाव हो सके।

Rajasthan: डीजीपी की पहल, जवानों की सेहत पर फोकस

इस अभियान की शुरुआत Rajeev Kumar Sharma की संवेदनशील पहल के तहत की गई है। उन्होंने भीषण गर्मी को देखते हुए जवानों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया है।

Rajasthan: 5 लाख ORS पैकेट्स का वितरण

राजस्थान पुलिस को कुल 5 लाख ORS पैकेट्स वितरित किए जाएंगे। इस अभियान के तहत हर कांस्टेबल को 10 ORS पैकेट्स दिए जाएंगे, ताकि ड्यूटी के दौरान शरीर में पानी की कमी से बचाव हो सके।

Rajasthan: रोटरी क्लब और प्रवासी राजस्थानियों का सहयोग

Rajasthan

इस पहल में Rotary Club Mumbai का महत्वपूर्ण सहयोग मिला है। साथ ही प्रवासी राजस्थानी आशीष पोद्दार ने भी अपने प्रदेश के पुलिस जवानों के लिए योगदान दिया है।

Rajasthan: डीआईजी ट्रेनिंग के नेतृत्व में अभियान

पूरी योजना की जिम्मेदारी Sharad Chaudhary को सौंपी गई है। उनके नेतृत्व में राज्यभर में इस अभियान का समन्वय तेज किया गया है, जिससे हर स्तर पर वितरण सुनिश्चित हो सके।

Rajasthan: ट्रेनिंग सेंटर्स तक पहुंचेगी राहत

यह राहत सामग्री राज्य के 12 ट्रेनिंग सेंटर्स और राज्य के बाहर स्थित 4 ट्रेनिंग सेंटर्स तक भी पहुंचाई जाएगी। रेंज आईजी के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि हर कांस्टेबल तक ORS पैकेट्स पहुंचें।

Rajasthan: सप्लाई और वितरण की स्थिति

सोमवार को पहली खेप के रूप में 90 हजार ORS पैकेट्स Rajasthan Police Academy (RPA) में पहुंचाए गए हैं और इनके वितरण की तैयारी तेज है।
मंगलवार को दूसरी खेप के रूप में 90 हजार पैकेट्स और आने वाले हैं, जबकि अगले 5–7 दिनों में अतिरिक्त सप्लाई से इस अभियान को और विस्तार दिया जाएगा।

Rajasthan: जवानों के लिए “राहत की ठंडी फुहार”

रेगिस्तानी इलाकों की तपती गर्मी और लू के बीच ड्यूटी कर रहे पुलिस जवानों के लिए यह पहल किसी राहत की ठंडी फुहार से कम नहीं है। इससे न केवल उनकी सेहत सुरक्षित रहेगी, बल्कि वे अपनी जिम्मेदारियों को और बेहतर तरीके से निभा सकेंगे।

read also: आखिर गर्मियों में क्यों होता है iPhone गर्म ? जानें कारण

NSUI Protest : छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर रायपुर में NSUI का बड़ा प्रदर्शन

NSUI Protest : मुख्यमंत्री निवास घेरने निकले कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बीच

Rabindranath Tagore Jayanti : गौरेला पेंड्रा मरवाही में मनाई गई गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर जयंती

संवाददाता :- प्रयास कैवर्त Rabindranath Tagore Jayanti : प्रतिमा पर माल्यार्पण कर

Lucknow यूपी में जनगणना-2027 का शंखनाद: सीएम योगी ने किया शुभारंभ, अब घर बैठे ऑनलाइन दे सकेंगे जानकारी

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को राजधानी लखनऊ

Pilibhit: रिश्वतखोर लेखपाल पर डीएम का हंटर, ₹5000 की घूस मांगना पड़ा भारी, सेवा से निलंबित

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में भ्रष्टाचार के

Massive Theft : पंडरिया में चोरों का तांडव, एक ही रात 6 घरों में लाखों की चोरी

Massive Theft : ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और कीमती सामान

भोपाल से रवाना हुई ‘Somnath Swabhiman Yatra’, CM डॉ यादव ने 1100 श्रद्धालुओं को दिखाई हरी झंडी

Somnath Swabhiman Yatra: भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से गुरुवार को

Saharanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मेगा दौरा आज, 2131 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात

रिपोर्ट:-अबरार अहमद Saharanpur उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सहारनपुर के