रायसेन: बर्रुख़ार के जंगल में फिर दिखा बाघ, सड़क किनारे खड़ा हुआ तो किसान ने बना लिया वीडियो

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Raisen: Tiger seen again in Barrukhar forest, farmer made a video of it standing on the roadside

रिपोर्ट: राम यादव, BY: Vijay Nandan

रायसेन: जिले के बर्रुख़ार के जंगलों से एक बार फिर बाघ की मौजूदगी की पुष्टि हुई है। शुक्रवार को ग्राम सदालतपुर निवासी किसान अनीस पटेल ने एक बाघ का वीडियो बनाया, जो जंगल के पास मुख्य सड़क किनारे खड़ा था। अनीस अपने परिजनों के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे, तभी यह नज़ारा दिखाई दिया।

बाघ का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बाघ शांत मुद्रा में खड़ा दिखाई देता है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वह जंगल के आसपास ही विचरण कर रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि चिकलोद और बर्रुख़ार के जंगलों में अक्सर बाघ की चहल-पहल देखी जाती है। खासकर इन जंगलों के किनारे गुजरने वाली मुख्य सड़क के पास कई बार बाघ के दिखाई देने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

बाघ की इस हालिया मौजूदगी ने एक बार फिर इलाके के लोगों को सतर्क कर दिया है। वन विभाग को भी इस बारे में जानकारी दे दी गई है और बाघ की मूवमेंट पर निगरानी रखने की अपील की गई है।

ग्रामीणों से अपील:
वन विभाग की ओर से लोगों से आग्रह किया गया है कि वे जंगलों के पास सावधानी बरतें और किसी भी वन्यजीव को देखें तो तुरंत सूचना दें।

मध्य प्रदेश बना ‘टाइगर स्टेट’, राज्य में अब कुल 785 बाघ

मध्य प्रदेश को ‘टाइगर स्टेट’ का दर्जा प्राप्त है और यह देश में बाघों की सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य है। वर्ष 2022 की बाघ गणना के अनुसार, राज्य में कुल 785 बाघ हैं, जो देश के कुल बाघों का लगभग 21 प्रतिशत है।

राज्य में बाघों की संख्या में यह उल्लेखनीय वृद्धि संरक्षण प्रयासों, वन्यजीव प्रबंधन और तकनीकी निगरानी के कारण संभव हुई है। हालांकि, वर्ष 2024 में राज्य में 46 बाघों की मृत्यु दर्ज की गई, जो कि चिंता का विषय बना हुआ है।

मध्य प्रदेश में कुल 10 टाइगर रिजर्व हैं – जिनमें प्रमुख रूप से कान्हा, बांधवगढ़, पेंच, सतपुड़ा, संजय-दुबरी, पन्ना, नौरादेही, रातापानी, माधव और वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व शामिल हैं।

बढ़ती संख्या और बेहतर संरक्षण के बावजूद, बाघों की सुरक्षा और उनके प्राकृतिक आवास की रक्षा के लिए राज्य को लगातार प्रयास करने की आवश्यकता है।

18 अप्रैल 2025 का राशिफल: परिघ योग का प्रभाव, सभी 12 राशियों के लिए शुभ समय और उपाय

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: 1. रामनवमी पर प्रदेश में बड़े आयोजनभोपाल में 2500 भंडारे हुए,

Chaitra Navratri celebrations: महागौरी की पूजा कर CM योगी ने किया हवन, लोकमंगल की प्रार्थना की

Chaitra Navratri celebrations: चैत्र (वासंतिक) नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर मुख्यमंत्री एवं

Under-20 Football Championship: नारायणपुर बना चैंपियन, इंटर जिला फुटबॉल में दंतेवाड़ा को 4-1 से हराया

Under-20 Football Championship: छत्तीसगढ़ में फुटबॉल का रोमांच चरम पर देखने को

IDF soldier shortage: गाजा युद्ध के बीच इजरायल सेना में संकट, जनरल एयाल जमीर ने दी चेतावनी

IDF soldier shortage: इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट

CG: Top 10

CG: 1. गर्मी से राहत के आसारछत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में आज

MP: Top 10

MP: 1. रामनवमी पर प्रदेश में बड़े आयोजनभोपाल में 2500 भंडारे हुए,

Chhindwara में पिकअप वाहन से टक्कर के बाद बस पलटी, 10 की मौत की खबर, 30 से ज्यादा घायल

Chhindwara bus accident : सिमरिया मंदिर के पास बड़ा हादसा मध्यप्रदेश के

Petrol Diesel : अफवाहों पर रोक के लिए SOP जारी, फेक न्यूज फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

Petrol Diesel : अफवाहों से बढ़ी चिंता, प्रशासन अलर्ट जिले में पेट्रोल

Dhanwal suspension : श्री धनवाल की याचिका पर जबलपुर उच्च न्यायालय ने नहीं दिया स्थगन

Dhanwal suspension : अपेक्स बैंक द्वारा दिनांक 22-3-26 को आदेश क्रमांक मप्रमु/13/केडर/प्रसं/2979

RAIPUR : आबकारी ठेकों और महादेव सट्टा मामले पर डिप्टी CM अरुण साव का कांग्रेस पर पलटवार

RAIPUR : आबकारी विभाग ठेका विवाद पर पलटवार रायपुर में आबकारी विभाग

Hazaribagh में रामनवमी से पहले पुलिस का ‘महाअभियान’: 54 ठिकानों पर रेड, शराब की भट्टियां की गईं ध्वस्त

रिपोर्टर: रूपेश कुमार दास Hazaribagh रामनवमी के महापर्व को नशामुक्त और शांतिपूर्ण