,

रायसेन: दुष्कर्म आरोपी भोपाल से गिरफ्तार, भागने की कोशिश में पैर में लगी गोली

- Advertisement -
Ad imageAd image
रायसेन दुष्कर्म आरोपी भोपाल से गिरफ्तार, भागने की कोशिश में पैर में लगी गोली

रायसेन में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी सलमान को घटना के छह दिन बाद भोपाल में गिरफ्तार कर लिया गया। 21 नवंबर को मासूम के साथ दुष्कर्म कर फरार हुआ सलमान जंगल के रास्ते पैदल भोपाल पहुंचा था। गुरुवार रात गांधीनगर पुलिस ने उसे पकड़कर गौहरगंज पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस कार्रवाई के दौरान हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी थाने पहुंचे, लेकिन उससे पहले ही सलमान रायसेन पुलिस को सौंपा जा चुका था।

गाड़ी पंचर होते ही भागने की कोशिश, पुलिस की गोली से घायल
गौरतलब है कि आरोपी को लेकर रायसेन पुलिस जैसे ही रवाना हुई, रास्ते में गाड़ी पंचर हो गई। मौके का फायदा उठाकर सलमान भागने लगा। पुलिस ने रोकने की कोशिश की लेकिन उसके न मानने पर गोली चलाई, जो उसके पैर में लगी। इससे वह घायल होकर गिर पड़ा और पुलिस ने उसे दोबारा पकड़ लिया। उसके बाद उसे इलाज के लिए भेजा गया और सुरक्षा बढ़ा दी गई।

कमरा ढूंढते समय आया पकड़ा, आईडी न होने पर हुआ शक
जानकारी के अनुसार सलमान भोपाल के गांधीनगर वार्ड नंबर 11 में किराए का कमरा खोज रहा था, लेकिन उसके पास कोई पहचान पत्र नहीं था। लोगों ने शक होने पर उससे पूछताछ की और जब चेहरा मिलान किया तो पता चला कि वह रायसेन का फरार आरोपी है। इसके बाद उसे तुरंत पुलिस को सौंप दिया गया।

घटना के बाद से उबाल में था रायसेन, आरोपी पर 30 हजार का इनाम
दुष्कर्म की घटना के बाद से रायसेन में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे थे और लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी व कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किए। बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था जहां सर्जरी के बाद अब स्वास्थ्य में सुधार है। आरोपी पर पुलिस पहले ही 30 हजार रुपये का इनाम घोषित कर चुकी थी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Jalaun Suicide Case: जालौन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की जांच शुरू

रिपोर्ट: अफजाल अहमद Jalaun Suicide Case कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के