,

रायपुर: सुशासन तिहार का तीसरा चरण प्रारंभ, वार्डों में लगाए जाएंगे समाधान शिविर

रिपोर्टर: हिमांशु पटेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य आम जनता की प्रशासनिक समस्याओं का त्वरित निराकरण करना है। यह तिहार तीन चरणों में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें पहले चरण में आवेदन प्राप्त किए गए, दूसरे चरण में उनका समाधान किया गया और अब तीसरे चरण में वार्डों और गांवों में समाधान शिविर लगाकर समस्याओं को मौके पर सुना जाएगा और तत्काल निराकरण का प्रयास किया जाएगा।

रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि तीसरे चरण की शुरुआत 5 मई से की जा रही है, जिसके तहत 56 स्थानों पर समाधान शिविर लगाए जाएंगे। इनमें रायपुर नगर निगम क्षेत्र के 10 वार्ड, ग्रामीण क्षेत्र के 34 गांव और अन्य 12 स्थान शामिल हैं।

कलेक्टर ने बताया कि अब तक जिले में तीन लाख आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से लगभग 8,000 आवेदन समस्याओं से संबंधित थे। इनमें से 95 प्रतिशत का निराकरण कर लिया गया है और शेष समस्याओं पर भी जल्द कार्यवाही की जाएगी।

तीसरे चरण के शिविरों में न केवल समस्याओं का समाधान किया जाएगा बल्कि नए आवेदन भी लिए जाएंगे, जिनका तत्काल और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। इस दौरान जिले के कलेक्टर, एसपी, निगम आयुक्त, सीईओ जिला पंचायत सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी शिविरों में मौजूद रहकर जनसामान्य से सीधे संवाद करेंगे।

सरकार की इस पहल का मुख्य उद्देश्य है कि शासन की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें और लोगों को उनके अधिकारों एवं सुविधाओं के लिए भटकना न पड़े। रायपुर सहित पूरे प्रदेश में सुशासन तिहार, जनहित, पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में एक प्रभावी कदम साबित हो रहा है।

Kasrawad News: जिला पंचायत उपचुनाव में कांग्रेस के भारत यादव विजयी, 4075 वोटों से दर्ज की जीत

Kasrawad News: खरगोन जिले के कसरावद में जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक…

Banda News: सरपंच उपचुनाव में पूजा अहिरवार की जीत, नरेश आठिया को 303 वोटों से हराया

Banda News: मध्य प्रदेश के बंडा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भडराना में…

India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराया, गोल्ड मेडल पर जमाया कब्जा

India vs Pakistan: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत…