Raipur Political Controversy: रायपुर में राजनीतिक बयानबाजी तेज, विकास उपाध्याय ने बीजेपी और अमित शाह पर साधा निशाना

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Raipur Political Controversy

Raipur Political Controversy: केरल सरकार, पेट्रोल-डीजल कीमतों और अमित शाह के दौरे को लेकर कांग्रेस का हमला

Raipur Political Controversy: रायपुर में कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। केरल में नई सरकार के शपथ ग्रहण और घोषणापत्र पर अमल शुरू होने को लेकर बीजेपी के तंज पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि केरल देश का सबसे पढ़ा-लिखा राज्य है और वहां की जनता ने भाजपा को पूरी तरह नकार दिया है।

उन्होंने कहा कि नई सरकार बनते ही जनता से किए गए वादों पर काम शुरू कर दिया गया, जिससे धीरे-धीरे लोग कांग्रेस और बीजेपी सरकार के बीच का अंतर समझ रहे हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी पर भी विकास उपाध्याय ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्याप्त स्टॉक होने के बावजूद दाम बढ़ाने के लिए जानबूझकर पैनिक का माहौल बनाया गया।

Raipur Political Controversy: कांग्रेस भवन में चोरी और कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

अंबिकापुर कांग्रेस भवन में हुई चोरी और वहां चोर द्वारा “आई लव यू” लिखे जाने के मामले में भी विकास उपाध्याय ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार को शर्म आनी चाहिए, क्योंकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान ही चोरी जैसी घटनाएं हो रही हैं।

विकास उपाध्याय ने आरोप लगाया कि प्रदेश में चोरों का मनोबल इसलिए बढ़ा हुआ है क्योंकि उन्हें राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते हुए कहा कि यदि सरकार और पुलिस सच में सजग है, तो चोरी हुए सभी मोबाइल चंद घंटों में बरामद कर दिखाए।

साथ ही अमित शाह के बस्तर दौरे को लेकर भी उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री का नक्सलवाद और बस्तर के विकास से कोई वास्तविक सरोकार नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि इतनी बार छत्तीसगढ़ आने के बावजूद केंद्र सरकार ने प्रदेश के लिए कोई बड़ा आर्थिक या स्वास्थ्य पैकेज क्यों नहीं दिया।

read also: Twisha Sharma की मौत से सदमे में इंडस्ट्री, को-स्टार का बड़ा खुलासा

- Advertisement -
Ad imageAd image

धान बेचने से पहले कराएं Agritech Registration, वरना समर्थन मूल्य पर नहीं होगी खरीदी

Agritech Registration: धान बेचने से पहले कराएं Agritech Registration, वरना समर्थन मूल्य