रायपुर: मोवा ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार का कहर, किया सोनेट और क्रेटा में जोरदार भिड़ंत, 3 घायल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
raipur-mowa-overbridge-speed-accident-kia-sonet-creta-3-injured

रायपुर: राजधानी में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार सुबह मोवा ओवरब्रिज पर बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब दो कारें तेज रफ्तार में आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में किया सोनेट और हुंडई क्रेटा कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों वाहनों की गति काफी तेज थी। भिड़ंत के बाद कारों में सवार तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोग और राहगीर तुरंत मदद के लिए आगे आए और घायलों को बाहर निकाला।

घटना की सूचना मिलते ही पंडरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात पुनः सुचारू करवाया गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि मोवा ओवरब्रिज पर तेज गति से वाहन चलाने का ट्रेंड आम होता जा रहा है। पुलिस ने ड्राइवरों से अपील की है कि वे गति सीमा का पालन करें और सड़क सुरक्षा के नियमों का कड़ाई से पालन करें।

Salim Kumar Funeral : पारावुर स्थित आवास पर होगा सलीम कुमार का अंतिम संस्कार, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

Salim Kumar Funeral : कोच्चि/पारावुर। मलयालम सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता और राष्ट्रीय

India vs Afghanistan Test : भारत की मजबूत बढ़त जारी, सलीम ने झटके अहम विकेट; पंत शतक से चूके

India vs Afghanistan Test : न्यू चंडीगढ़, 7 जून: अफगानिस्तान के खिलाफ

MP Top 10: विकास और जनकल्याण पर फोकस

शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक योजनाओं पर जोर

TOP 10: छत्तीसगढ़ की प्रमुख 10 खबरें

1. TOP 10: राज्य में मानसून की जोरदार बारिश TOP 10: छत्तीसगढ़

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: वैदिक पंचांग के अनुसार 8 जून 2026, रविवार को ज्येष्ठ मास

MP Youth Year : वर्ष- 2027 होगा युवाओं के नाम ,युवा शक्ति को नई उड़ान देने की तैयारी

MP Youth Year : 'युवा वर्ष' में रहेगा रोजगार-स्टार्टअप पर फोकस,युवाओं के