By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories
हास्य- हथौड़ा
मौसम
सेहत
ट्रेंडिंग
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > राजस्थान > Joraram Kumawat Review : बिजली-पानी की समस्या पर सख्त हुए मंत्री जोराराम कुमावत, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
राजस्थान

Joraram Kumawat Review : बिजली-पानी की समस्या पर सख्त हुए मंत्री जोराराम कुमावत, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

Abhishek Singh
Last updated: June 6, 2026 7:38 pm
By Abhishek Singh
Share
4 Min Read
SHARE

Joraram Kumawat Review : राजस्थान सरकार में पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री Joraram Kumawat ने शनिवार को सुमेरपुर नगरपालिका सभाकक्ष में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर बिजली और पेयजल व्यवस्थाओं को लेकर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने अधिकारियों को जनता की समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Contents
Joraram Kumawat Review : अघोषित बिजली कटौती पर जताई नाराजगीJoraram Kumawat Review : तूफान से क्षतिग्रस्त बिजली ढांचे की समीक्षाJoraram Kumawat Review : पेयजल आपूर्ति में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्तJoraram Kumawat Review : मानसून पूर्व तैयारियों पर दिया विशेष जोरJoraram Kumawat Review : पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को वितरित किए चेकJoraram Kumawat Review : पौधा भेंट कर किया गया ‘ग्रीन वेलकम’Joraram Kumawat Review : जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

Joraram Kumawat Review : अघोषित बिजली कटौती पर जताई नाराजगी

बैठक में क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती का मुद्दा प्रमुखता से उठा। मंत्री कुमावत ने विद्युत निगम अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि बार-बार बिजली बाधित होने से आम लोगों को भारी परेशानी हो रही है और इसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।उन्होंने विद्युत आपूर्ति को सुचारू बनाने के लिए ढीले तारों को कसने, पेड़ों की छंटाई कराने और आरडीएसएस योजना के तहत नए ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश दिए।

Joraram Kumawat Review : तूफान से क्षतिग्रस्त बिजली ढांचे की समीक्षा

मंत्री ने बताया कि हाल ही में आए तूफान के कारण सुमेरपुर, सांडेराव और तख्तगढ़ उपखंड क्षेत्रों में 11 केवी एवं एलटी लाइन के कुल 136 बिजली खंभे क्षतिग्रस्त हो गए थे। विभाग द्वारा अधिकांश स्थानों पर नए खंभे लगाकर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है, जबकि शेष कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

Joraram Kumawat Review : पेयजल आपूर्ति में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

भीषण गर्मी को देखते हुए मंत्री ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) के अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर गांव और शहर में नियमित एवं पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में पानी की समस्या को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

Joraram Kumawat Review : मानसून पूर्व तैयारियों पर दिया विशेष जोर

आगामी मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए मंत्री कुमावत ने अधिकारियों को संभावित जलभराव और आपदा जैसी परिस्थितियों से निपटने के लिए विशेष टीमें गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।

Joraram Kumawat Review : पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को वितरित किए चेक

बैठक के दौरान मंत्री ने केंद्र सरकार की पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (PM SVANidhi) योजना के तहत 10 रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों को ऋण सहायता के चेक वितरित किए। उन्होंने कहा कि यह योजना छोटे व्यवसायियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Joraram Kumawat Review : पौधा भेंट कर किया गया ‘ग्रीन वेलकम’

बैठक से पूर्व स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मंत्री जोराराम कुमावत का पौधा भेंट कर स्वागत किया। पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ किए गए इस स्वागत को “ग्रीन वेलकम” का नाम दिया गया।

Joraram Kumawat Review : जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में पाली प्रधान प्रतिनिधि पुखराज पटेल, जिला उपाध्यक्ष पूनम सिंह परमार, एसडीएम कालूराम कुम्हार, अधिशाषी अधिकारी नरपत सिंह, पूर्व चेयरमैन ललित रांकावत, फूलाराम सुथार, रविकांत रावल सहित विद्युत विभाग, जलदाय विभाग और नगरपालिका के अधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

read more : Vishnu Deo Sai Gariaband Visit : गरियाबंद पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में होंगे शामिल

TAGGED:chattisgarhHindi NewsJoraram Kumawat ReviewMadhya PradeshnewsTODAY NEWSuttar pradesh
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

BADWANI
मध्य प्रदेश

BADWANI: सीएम डॉ. यादव ने जमकर की बड़वानी की तारीफ, कहा- उद्यमिता-नवाचार का उदाहरण बन रहा ये जिला

By Isa Ahmad
CM MEET
मध्य प्रदेश

CM MEET: पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस के पदाधिकारियों ने की सीएम डॉ. यादव से मुलाकात,कंपनी 6200 करोड़ का करेगी निवेश

By Isa Ahmad
मध्यप्रदेश में UCC विधेयक विधानसभा से पारित, CM मोहन यादव बोले- अब सबके लिए होगा समान कानून
मध्य प्रदेश

MP UCC Bill Passed : UCC विधेयक विधानसभा से पारित, CM मोहन बोले,अब सबके लिए होगा समान कानून

By Swadesh News
संसद में हंगामा जारी, NEET पेपर लीक पर PM मोदी बोले- 'यह घोर पाप, दोषियों को नहीं बख्शेंगे'
Pin Postस्वदेश एजेंडा

PM Modi on NEET : संसद में पक्ष-विपक्ष में टकराव, मुद्दों पर नहीं हो रही सार्थक बात

By Rakhi Verma Executive Editor

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?