Raipur gang war: दो गुटों में हुई चाकूबाजी, 1 युवक की मौत, CCTV में कैद पूरी घटना

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Raipur gang war

Report by: Himanshu Patel, Edit by: Priyanshi Soni

Raipur gang war: रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में हुए गैंगवार का सनसनीखेज सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में आरोपी युवकों को अंधेरे में एक युवक को दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारते हुए साफ देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि वारदात के समय पूरे इलाके की बिजली जानबूझकर बंद कर दी गई थी, जिससे यह हमला पूरी प्लानिंग के तहत अंजाम दिया गया।

Raipur gang war: अंधेरे का फायदा उठाकर की गई वारदात

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, गैंग के सदस्य पहले से तैयार थे। जैसे ही लाइट बंद हुई, हमलावरों ने युवक पर हमला बोल दिया। लगातार चाकू से वार किए गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Raipur gang war: एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

इस गैंगवार में आदित्य कुर्रे नामक युवक की मौत हो गई है, जबकि अभय सारथी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। डॉक्टरों के अनुसार अभय की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

Raipur gang war

Raipur gang war: इलाके में दहशत, आरोपी फरार

घटना के बाद स्थानीय रहवासियों में दहशत का माहौल है। लोग देर रात घरों से बाहर निकलने से भी डर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी फिलहाल गिरफ्त से बाहर हैं और उनकी तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।

पुरानी रंजिश बनी वजह

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गैंगवार की वजह पुरानी रंजिश थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। तेलीबांधा थाना पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह खबर भी पढ़ें: Bemetara Murder News: पैसों के विवाद में रिश्तों का कत्ल, बड़े भाई ने सब्बल से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या

- Advertisement -
Ad imageAd image

AI Impact Summit 2026 : मुख्यमंत्री इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 नई दिल्ली में होंगे शामिल

AI Impact Summit 2026 : प्रमुख वैश्विक तकनीकी कंपनियों से करेंगे वन-टू-वन

AI Impact Summit 2026 : मुख्यमंत्री इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 नई दिल्ली में होंगे शामिल

AI Impact Summit 2026 : प्रमुख वैश्विक तकनीकी कंपनियों से करेंगे वन-टू-वन

madhyakal : समृद्ध किसान, मध्यप्रदेश की पहचान

madhyakal : मध्यप्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 को 'किसान कल्याण वर्ष' के

Molestation: बच्चा चोर समझकर की जमकर पिटाई

Molestation: रतलाम के बिलपांक थाना क्षेत्र के ग्राम सिमलावदा के पास छेड़छाड़

Ambala news 19 feb: मज़ाक बन गया अंबाला बस स्टैंड, 15 बस और 2 चार्जिंग स्टेशन

Ambala news 19 feb : प्रदूषण मुक्त परिवहन को बढ़ावा देने के

Ujjain: महाकाल भक्तों के लिए खुशखबरी, संध्या और शयन आरती की बुकिंग अब पूरी तरह होगी ऑनलाइन

Ujjain: विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में दर्शन और आरती व्यवस्था को

Women Empowerment: ग्राम पंचायतें करेंगी ‘महतारी सदन’ का निर्माण

Women Empowerment: ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में राज्य सरकार

Bhagalpur में 5,000 लीटर मिलावटी वेजिटेबल ऑयल जब्त, वर्कशॉप सील

REPORT BY: SANJEEV KUMAR, EDIT BY: PRIYANSHI SONI Bhagalpur: बिहार के भागलपुर

Tribal Protest: गरियाबंद में छात्र की मौत पर बवाल, नेशनल हाईवे 130C पर चक्काजाम

Tribal Protest: गरियाबंद जिले में आदिवासी बालक आश्रम बड़े गोबरा के छात्र

Wildlife Crime: उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में चार अंतर्राज्यीय शिकारी गिरफ्तार

Wildlife Crime: गरियाबंद जिले में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. CG: फरवरी में बढ़ी गर्मी,

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. MP: फरवरी में तीसरी बार