Rain Alert MP: मध्य प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले तीन दिन तक मावठा बारिश होने के आसार हैं। सोमवार को ग्वालियर-चंबल और रीवा-सागर संभाग समेत 25 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कई जिलों में सुबह घना कोहरा भी देखा गया।
Rain Alert MP: रविवार को आंधी-बारिश और ओले गिरे
इससे पहले रविवार को नीमच और मंदसौर में तेज आंधी-बारिश के साथ ओले भी गिरे। ग्वालियर, धार, मुरैना, उज्जैन समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम के इस बदलाव से किसानों और आम लोगों पर असर पड़ने की संभावना है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
सोमवार को जिन जिलों में बारिश की चेतावनी दी गई है, उनमें ग्वालियर, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, श्योपुर, मुरैना, भिंड, सागर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली शामिल हैं। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, विदिशा, रायसेन और सीहोर सहित कई जिलों में कोहरे का असर भी देखने को मिल सकता है।
Rain Alert MP: अगले तीन दिन का मौसम कैसा रहेगा
- 3 फरवरी: ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में बारिश की संभावना।
- 4 फरवरी: ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।
- 5 फरवरी: आंधी-बारिश का कोई अलर्ट नहीं है, लेकिन ठंड का असर फिर बढ़ सकता है।
Rain Alert MP: ठंड से मिलेगी हल्की राहत
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक बारिश के कारण तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे ठंड से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि 5 फरवरी के बाद ठंड फिर से बढ़ सकती है।
यह खबर भी पढ़ें: Gwalior Cyber Fraud: ऑनलाइन ट्रेडिंग का ट्रैप, 75 साल के कारोबारी से 1.41 करोड़ स्वाहा





