Railway Project Delay: तारीख पर तारीख… ग्वालियर–श्योपुर प्रोजेक्ट और स्टेशन पुनर्विकास की डेडलाइन फिर बदली

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Railway Project Delay

Railway Project Delay,ग्वालियर रेलवे की दो अहम परियोजनाएं बार-बार डेडलाइन बढ़ने के कारण अधर में लटकी हुई हैं। ग्वालियर–श्योपुर ब्रॉडगेज लाइन और ग्वालियर रेलवे स्टेशन पुनर्विकास दोनों ही योजनाएं तय समय से काफी पीछे चल रही हैं। ब्रॉडगेज परियोजना की समय-सीमा पांच बार और स्टेशन पुनर्विकास की चार बार बढ़ाई जा चुकी है, जिससे यात्रियों को सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

Railway Project Delay: श्योपुर ब्रॉडगेज: पांच साल बाद भी अधूरा काम

ग्वालियर–श्योपुर ब्रॉडगेज परियोजना 2018 में शुरू हुई थी, लेकिन बजट में देरी के कारण काम मार्च 2020 के बाद ही गति पकड़ पाया। पहले इसे मार्च 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था, जो पूरा नहीं हो सका। अब रेलवे ने जून 2026 तक इसे पूरा करने का नया दावा किया है। फिलहाल ग्वालियर से कैलारस तक मेमू ट्रेन चल रही है, जबकि कैलारस–सबलगढ़ सेक्शन में निरीक्षण के बावजूद ट्रेन सेवा शुरू नहीं हो पाई है। इस परियोजना पर कुल 2350 करोड़ रुपये खर्च होने हैं।

Railway Project Delay

ग्वालियर स्टेशन पुनर्विकास: चौथी बार बदली समय-सीमा

ग्वालियर स्टेशन पुनर्विकास के लिए 534 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे और काम 2022 में शुरू हुआ था। इसे दिसंबर 2024 तक पूरा होना था, लेकिन कार्य अधूरा रहने पर डेडलाइन पहले मार्च 2025, फिर मार्च 2026 और अब जून 2026 कर दी गई है। उत्तर मध्य रेलवे ने इस बार सख्त निर्देश दिए हैं कि तय समय पर काम पूरा किया जाए।

Railway Project Delay: रेल बजट में 350 करोड़ की बड़ी सौगात

रेल बजट 2026-27 में झांसी मंडल के लिए 2598.93 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जो पिछले साल से 10.85 प्रतिशत अधिक है। इसमें ग्वालियर स्टेशन पुनर्विकास के लिए 100 करोड़ रुपये और ग्वालियर–श्योपुर ब्रॉडगेज परियोजना के लिए 250 करोड़ रुपये रखे गए हैं। अधिकारियों का दावा है कि इससे दोनों परियोजनाओं में तेजी आएगी और चंबल अंचल का रेल नेटवर्क मजबूत होगा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal ईंधन की कीमतों में राहत: सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया पीएम मोदी का आभार, बताया ऐतिहासिक कदम

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद

Bhopal ईंधन की कीमतों में राहत: सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया पीएम मोदी का आभार, बताया ऐतिहासिक कदम

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद

Chhindwara : शॉर्ट सर्किट से धधकी गेहूं की फसल, दो किसानों की डेढ़ एकड़ खेती जलकर खाक

संवाददाता - दिनेश नागवंशी Chhindwara छिंदवाड़ा जिले के तामिया विकासखंड के अंतर्गत

Chhindwara हादसा: CM डॉ. यादव पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे, बांटा दु:ख

रिपोर्ट- राकेश चंद्रवंशी Chhindwara : मुख्यमंत्री डॉ यादव ने नई दिल्ली से

Bhopal : देश में सबसे तेज गति से आगे बढ़ रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को देश की राजधानी में

Knife Attack : कोरबा में नर्स पर चाकू से हमला, 24 घंटे में तीसरी वारदात से दहशत

Knife Attack : कोरबा जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता नजर

Ram Navami Greeting: रामनवमी पर विधायक पुरंदर मिश्रा का बयान, कांग्रेस पर साधा निशाना

Ram Navami Greeting: रायपुर में रामनवमी के अवसर पर बीजेपी विधायक पुरंदर

Fire Accident: धमतरी के सॉल्वेंट प्लांट में भीषण आग, तीन मजदूर घायल

Fire Accident: धमतरी जिले के कुरूद क्षेत्र अंतर्गत बागौद स्थित एक सॉल्वेंट

Illegal Mining: सक्ती में डोलोमाइट का अवैध परिवहन जारी, शासन को हो रहा भारी नुकसान

Illegal Mining: सक्ती जिले के खम्हरिया और छितापडरिया क्षेत्र में डोलोमाइट पत्थर

Bus accident: नैनीताल में पलटी बस, 1 की मौत, 8 घायल

Report by: Deepak Bus accident: शुक्रवार सुबह नैनीताल में एक बस हादसा