रायगढ़ पुलिस ने 1.08 करोड़ की ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का किया खुलासा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
रायगढ़ पुलिस ने 1.08 करोड़ की ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का किया खुलासा

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में रायगढ़ पुलिस ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले साइबर फ्रॉड गैंग का भंडाफोड़ किया। गैंग निवेशकों को यूट्यूब विज्ञापनों के माध्यम से लुभाता था और फर्जी ऐप के जरिए भारी मुनाफा दिखाकर रकम हड़पता था।

1.08 करोड़ रुपये की ठगी का मामला

ढिमरापुर के एक उद्योगकर्मी दंपत्ति से 20 मई से 30 अगस्त 2025 के बीच 1.08 करोड़ रुपये ठगे गए थे। जांच में सामने आया कि गैंग के खातों में देशभर से 200 से अधिक शिकायतें दर्ज हैं और करीब 10 करोड़ रुपये का अवैध ट्रांजैक्शन पाया गया।

श्रीनगर से गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार

साइबर सेल और कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में श्रीनगर से यासीर शॉफी, साकीब फारूखदार, मेहराजुद्दीन असाई और अर्शलान अफॉक को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से कई मोबाइल फोन बरामद हुए। पुलिस ने पुष्टि की कि पीड़ित की पूरी रकम इसी गैंग के खातों में गई थी और रिकवरी प्रक्रिया जारी है।

यह खबर भी पढ़ें: CG: दुर्ग में पीएससी चयनित अभ्यर्थियों का हुआ सम्मान समारोह

पुलिस की अपील

एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के नेतृत्व में बनाई गई विशेष टीम ने स्थानीय पुलिस की सहायता से इस जटिल नेटवर्क को उजागर किया। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी ऑनलाइन निवेश से पहले जांच-परख अवश्य करें और आकर्षक विज्ञापनों के जाल में न फंसे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhagalpur: ‘स्मार्ट सिटी’ के दावों की खुली पोल, तातारपुर से स्टेशन चौक तक जाम का जंजाल

रिपोर्ट : संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित

Sukma Visit : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सुकमा आगमन, विकास कार्यों का करेंगे शुभारंभ

Sukma Visit : पुलिस लाइन हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत, जनप्रतिनिधि और

Akhil Bharat Hindu Mahasabha का 112वां स्थापना दिवस देशभर में धूमधाम से मनाया गया

Akhil Bharat Hindu Mahasabha: अखिल भारत हिंदू महासभा का 112वां स्थापना दिवस

Haryana Municipal Elections: हरियाणा में निकाय चुनाव का शेड्यूल जारी, 10 मई को होगा मतदान

Haryana Municipal Elections: हरियाणा के पंचकूला में राज्य चुनाव आयुक्त देवेंद्र कल्याण

Fire Incident: हांसी के ढाणी पिरान वाली गांव में भीषण आग, घर का सारा सामान जलकर राख

Fire Incident: हरियाणा के हांसी क्षेत्र के ढाणी पिरान वाली गांव में

Godda: पैरडीह ओवरब्रिज के पास दर्दनाक सड़क हादसा, टायर फटने से पलटी पिकअप; एक की मौत

Godda जिले के नगर थाना अंतर्गत पैरडीह ओवरब्रिज के समीप रविवार को

Morena: जिला अस्पताल की ‘थ्री-लेयर’ बिजली व्यवस्था फेल, टॉर्च की रोशनी में हुआ घायलों का इलाज

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena जिले के मुख्य चिकित्सालय से अव्यवस्थाओं की