,

रायगढ़ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं

Raigarh Collector Mayank Chaturvedi heard the problems of the people in Jan Darshan

BY- ISA AHMAD

त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायगढ़ जिले में सोमवार को आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आवेदकों की समस्याएं गंभीरतापूर्वक सुनीं। यह जनदर्शन कलेक्टर चतुर्वेदी के चेंबर के बाहर प्रतीक्षा कक्ष में आयोजित किया गया, जिसमें सभी जिला स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।

जनदर्शन में आए नागरिकों ने भूमि अधिकार में नक्शा त्रुटि सुधार, आवासीय परिसर उपलब्ध कराने, असंगठित प्रसुति सहायता राशि दिलाने, सीसी रोड निर्माण, तथा आर्थिक सहायता जैसी कई समस्याओं व मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

एक प्रमुख मुद्दा शहर के श्रमिक चौक की अव्यवस्था को लेकर सामने आया, जहां रोजाना बड़ी संख्या में श्रमिक काम की तलाश में खड़े रहते हैं। उन्होंने बताया कि वहां प्रतीक्षालय, शौचालय, और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस पर कलेक्टर चतुर्वेदी ने आश्वासन दिया कि श्रमिकों की समस्याओं का जल्द निराकरण किया जाएगा और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

कलेक्टर ने जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों के शीघ्र और प्रभावी निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शासन की योजनाओं का लाभ आम जनता तक समय पर और पारदर्शिता से पहुंचना चाहिए।

जनदर्शन कार्यक्रम में जिला प्रशासन की संवेदनशीलता और तत्परता एक बार फिर देखने को मिली, जिससे आमजन में भरोसा बढ़ा है।

रिपोर्टर: भूपेंद्र ठाकुर

07 मई 2025: इन राशियों के लिए आज है खास दिन!

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…