रायगढ़: ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक ही रात में 140 वाहनों का चालान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Raigarh: Big action by traffic police, 140 vehicles challaned in one night

रिपोर्टर: भूपेंद्र ठाकुर

रात के अंधेरे में भारी वाहनों की अवैध एंट्री, ट्रैफिक पुलिस ने किया बड़ा एक्शन

रायगढ़ शहर में रात के समय भारी वाहनों की अवैध एंट्री को लेकर लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद ट्रैफिक पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक ही रात में 140 ट्रक और डंफरों का चालान काटा। इस कार्रवाई में करीब 3 लाख रुपये का जुर्माना भी वसूला गया है।

तीन जगहों पर लगाए गए विशेष नाके

शहर के भीतर भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित है, लेकिन चालक शॉर्टकट और डीजल बचाने के चक्कर में शहर के बीचोबीच से वाहन निकालते हैं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर ट्रैफिक विभाग ने रणनीति बनाते हुए तीन स्थानों पर विशेष प्वाइंट बनाए:

  • पहाड़ मंदिर रोड
  • कबीर चौक
  • इंदिरा विहार

इन स्थानों पर रात में यातायात अमला तैनात किया गया, और जैसे ही भारी वाहनों की आवाजाही शुरू हुई, ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें रोककर समझाइश देने के साथ चालान की कार्रवाई शुरू कर दी।

एक ही रात में 140 वाहन चालकों पर जुर्माना

कार्रवाई के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने एक-एक करके सभी नियम उल्लंघन करने वाले वाहनों को रोका और मौके पर ही चालान काटते हुए करीब 3 लाख रुपये की वसूली की। यह एक ही रात में की गई अब तक की सबसे बड़ी ट्रैफिक कार्रवाई मानी जा रही है।

यातायात व्यवस्था को बिगाड़ रहे भारी वाहन

रायगढ़ एक औद्योगिक क्षेत्र है, जहां हजारों की संख्या में ट्रक और डंफर अलग-अलग फैक्ट्रियों से जुड़े होते हैं। ज्यादा ट्रिप मारने और रास्ता छोटा करने के चक्कर में चालक शहर के मुख्य मार्गों से वाहन निकालते हैं, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो जाती है। इसी वजह से यह कड़ी कार्रवाई जरूरी मानी गई।

डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह का बयान

यातायात डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह ने बताया:

“रात में भारी वाहनों की एंट्री को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। बीती रात 140 वाहन चालकों पर चालान की कार्रवाई करते हुए लगभग 3 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया है।
यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। साथ ही नशे में वाहन चलाने वालों और अन्य ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जा रही है।”

International Yoga Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक आलोक

लेखक: गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री International

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: तिल्दा में छात्र की चाकू मारकर हत्या CG