,

सोशल मीडिया पर कट्टरपंथी वायरस,धार्मिक स्थल के बाहर लहरा रहा तलवार

रायसेन: मध्यप्रदेश में कट्टरपंथ तेजी से पैर पसार रहा है। हिंदुओं के खिलाफ कट्टरपंथी सोच मुस्लिम युवाओं में कैसे फैल रही है सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देख लीजिए। मध्य प्रदेश के रायसेन के सिलवानी का रहने वाला साजिद सोशल मीडिया पर सरेआम मंदिर के बाहर तलवार लहराते हुए वीडियो बनाकर वायरल कर रहा है और हिंदुओं को चेतावनी दे रहा है इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं जो हिंदुओं पर राज करने की बात कह रहा है इसके वीडियो और इसके बोल बताते हैं कि इसके दिमाग में कट्टरपंथी विचारधारा का खून तेजी से दौड़ रहा है।

सोशल मीडिया पर जैसे ही इसका वीडियो वायरल हुआ और लोगों ने देखा तो इसके खिलाफ हिंदुओं में आक्रोश पैदा हो गया और आनन फानन में सिलवानी पुलिस ने इसको गिरफ्तार किया। पुलिस की गिरफ्त में आते ही साजिद के सुर बदल गए और हिंदुओं से गिड़गिड़ाकर माफी मांगता नजर आया। भोपाल क्राइम ब्रांच पुलिस ने साजिद के खिलाफ सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले वीडियो इंस्टाग्राम पर डालने के आरोप में सिलवानी पुलिस से हैंडोवर किया है। आरोपी का नाम साजिद मंसूरी पिता स्वर्गीय सुलेमान मंसूरी बगिया मोहल्ला वार्ड नंबर 1 मस्जिद के पास सिलवानी का रहने वाला है। साजिद ने मोहर्रम पर ये वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड किए गये थे । यह आपत्तिजनक और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले वीडियो सिलवानी में बनाए गए थे और इंस्टाग्राम पर अपलोड कर प्रसारित किये गए थे। पुलिस जांच कर रही है कि साजिद किस कट्टरपंथी संगठन के संपर्क में था।

हवलदार राजीव कुमार सिंह को नम आंखों से अंतिम विदाई, उमड़ा जनसैलाब..यह भी पढ़े

लूला की जीत से नाराज Donald Trump? ब्राजील चुनाव को बताया धांधली

Donald Trump: ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को लेकर राजनीतिक विवाद…

Israel में चुनावी मुकाबला तेज, नेतन्याहू की सत्ता पर संकट के संकेत, बहुमत के लिए 61 सीटों का गणित अहम

Israel: इजरायल में संसदीय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। प्रधानमंत्री…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. नौकरी के लिए रूस गया…

MP: Top 10

MP: 1. एमपी बीजेपी का नया प्रयोग, हर सांसद को मिलेगी एक…