हवलदार राजीव कुमार सिंह को नम आंखों से अंतिम विदाई, उमड़ा जनसैलाब

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Havildar Rajeev Kumar Singh was given a tearful farewell, a huge crowd gathered

जामताड़ा | संवाददाता

“एक वीर सपूत… जिसने अपनी पूरी जिंदगी देश की सेवा में समर्पित कर दी… आज हमेशा के लिए हमसे विदा हो गया।”

झारखंड के जामताड़ा जिले ने आज अपने लाल हवलदार राजीव कुमार सिंह को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। इंडियन आर्मी मेडिकल कोर के इस वीर जवान का 7 मार्च को ड्यूटी के दौरान अचानक तबियत बिगड़ने से निधन हो गया। जैसे ही रविवार देर रात उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास जामताड़ा पहुंचा, पूरा माहौल गमगीन हो गया।

परिवार में मचा कोहराम, हर आंख हुई नम

घर पहुंचते ही मां का करुण क्रंदन, पत्नी की सिसकियां और मासूम बेटियों के आंसू देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था। मोहल्ले के लोग और रिश्तेदार भी इस दुखद घड़ी में परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।

पूरे सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

सुबह भारतीय सेना के जवानों ने पूरे सैन्य सम्मान के साथ हवलदार राजीव कुमार सिंह को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शहरभर में उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई, जहां हर गली, हर चौराहा उनके सम्मान में खड़ा हो गया। लोगों ने “अमर रहे राजीव कुमार” और “भारत माता की जय” के नारों के साथ उन्हें विदाई दी।

अजय नदी घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। सेना के जवानों ने उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया और पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी।

बचपन में खोया पिता, मेहनत और संघर्ष से सेना में बनाई जगह

हवलदार राजीव कुमार सिंह ने बचपन में ही अपने पिता को खो दिया था। कठिन परिस्थितियों में संघर्ष और मेहनत के बल पर उन्होंने भारतीय सेना में अपना स्थान बनाया। देश की सेवा को ही उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया।

तीन बेटियों, पत्नी और मां को छोड़कर गए वीर सपूत

राजीव कुमार सिंह अपने पीछे अपनी मां, पत्नी और तीन मासूम बेटियों को छोड़कर चले गए। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, लेकिन उनकी वीरता, देशभक्ति और बलिदान हमेशा अमर रहेगा।

पूरा जामताड़ा गर्व से भर गया

आज जामताड़ा ने अपने बेटे को खो दिया, लेकिन उनकी कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हर व्यक्ति के दिल में श्रद्धा और गर्व का भाव था। वह भले ही अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी देशभक्ति और सेवा की गूंज हमेशा जामताड़ा की फिजाओं में बनी रहेगी।

12-march-rashifal-2026 : 12 मार्च 2026 का राशिफल

12-march-rashifal-2026 : मेष (Aries)आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में

Gyanveer University : बुंदेलखंड में शिक्षा का लिखा जा रहा है नया अध्याय : सीएम डॉ. यादव

Gyanveer University : सागर के विकास में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का योगदान

Madhya Pradesh एलपीजी उपभोक्ता परेशान नहीं हो, इस हेतु लगातार प्रयास जारी : खाद्य मंत्री श्री राजपूत

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री

Madhupur: अज्ञात वाहन ने 5 वर्षीय मासूम को रौंदा, मौके पर ही थमीं खुशियां; आरोपी चालक फरार

Madhupur मधुपुर-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे ने

Madhya Pradesh मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने किया रचना टॉवर का दौरा

Madhya Pradesh मध्यप्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास

Lucknow जेवर एयरपोर्ट: 95% काम पूरा, एक रनवे के साथ जल्द शुरू होगा संचालन; सालाना 1.20 करोड़ यात्री भर सकेंगे उड़ान

Lucknow उत्तर प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना 'नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट' (जेवर) अब अपने

CgMaoistsSurrender : 108 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 101 हथियार जमा; 3.61 करोड़ नकद और 1 किलो सोना बरामद

बस्तर, छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक

Haridwar में गैस सिलेंडर को लेकर अफवाह से मची हलचल, गोदामों पर लगी भीड़

Report by: Dharmraj Haridwar: ईरान-इजरायल युद्ध को लेकर गैस सिलेंडर सप्लाई में

Yamunotri में बारकोड सिस्टम की समीक्षा, प्लास्टिक बोतलों की समस्या बरकरार

Report by: Vinit Kanswal Yamunotri: चारधाम यात्रा के दौरान पर्यावरण संरक्षण और