,

गरियाबंद की प्रिया बघेल ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में मारी बाज़ी, जिले में किया टॉप

- Advertisement -
Ad imageAd image
Priya Baghel of Gariaband excelled in 12th board exam, topped the district

BY- ISA AHMAD

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में गरियाबंद जिले की होनहार छात्रा प्रिया बघेल ने जिलेभर में पहला स्थान प्राप्त कर नया कीर्तिमान रच दिया है। प्रिया ने 500 में से 467 अंक प्राप्त कर 93.40% अंकों के साथ जिले की टॉपर बनी हैं।

प्रिया गरियाबंद के सेनडबरी गांव के रहने वाले नीलकंठ बघेल की तीसरी बेटी हैं, जो कि एक शासकीय स्कूल में हेडमास्टर के पद पर कार्यरत हैं। प्रिया के परिवार में शिक्षा को लेकर गहरी लगन है। उनकी बड़ी बहन पीएससी की तैयारी कर रही हैं, वहीं दूसरी बहन नीट की तैयारी में जुटी हैं। अब तीसरी बेटी प्रिया ने 12वीं में जिले में टॉप कर परिवार का नाम रोशन किया है।

प्रिया नर्सिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहती हैं और इसके लिए उन्होंने अभी से योजना बनानी शुरू कर दी है। प्रिया ने बताया कि उन्होंने नियमित अध्ययन और सही मार्गदर्शन के जरिए अपनी तैयारी की। उनके अनुसार, पिता और दोनों बहनों से उन्हें पढ़ाई में लगातार प्रेरणा और मार्गदर्शन मिलता रहा, जिससे उन्हें सफलता प्राप्त करने में सहायता मिली।

यह गौरवपूर्ण सफलता प्रिया की लगन, अनुशासन और मेहनत का परिणाम है। दसवीं कक्षा में भी प्रिया ने अपने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया था, जिससे पहले से ही उनकी प्रतिभा के संकेत मिल चुके थे।

प्रिया की इस उपलब्धि से न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरे जिले में हर्ष और गौरव का माहौल है। स्कूल के शिक्षक, ग्रामीण और शिक्षा विभाग के अधिकारी सभी ने उन्हें बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

रिपोर्टर: लोकेश्वर सिन्हा

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की