शेफाली जरीवाला की अंतिम यात्रा की तैयारियां शुरू, मां की आंखों में छलका दर्द

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

बॉलीवुड अभिनेत्री शेफाली जरीवाला के असामयिक निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर फैल गई है। शनिवार को उनकी अंतिम यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शेफाली के लोखंडवाला स्थित घर के बाहर अंतिम संस्कार के लिए वाहन पहुंच गया है। इस दुखद मौके पर उनके परिजन, करीबी दोस्त और इंडस्ट्री से जुड़े लोग वहां इकट्ठा हो गए हैं।


मां का छलका दर्द, फूट-फूटकर रोईं

शेफाली की मां का एक भावुक वीडियो सामने आया है जिसमें वे कार में बैठी अपनी बेटी के चले जाने का शोक मनाते हुए फूट-फूटकर रोती नजर आईं। वहीं, शेफाली के बेहद करीबी माने जाने वाले हिंदुस्तानी भाऊ भी आंखों में आंसू लिए वहां पहुंचे। शेफाली की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उनके पति पराग त्यागी उन्हें अस्पताल लेकर गए थे, लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


शनिवार को ही निकलेगी अंतिम यात्रा

परिवार की ओर से जानकारी दी गई है कि शेफाली की अंतिम यात्रा आज (शनिवार) को ही निकाली जाएगी। अंतिम यात्रा की वैन उनके घर के बाहर पहुंच चुकी है। पैपराजी और मीडिया की भीड़ भी वहां देखने को मिली, जो शेफाली की आखिरी झलक पाने को मौजूद रही।


‘कांटा लगा’ से मिली थी रातों-रात शोहरत

साल 2002 में रिलीज हुआ गाना ‘कांटा लगा’ शेफाली जरीवाला के करियर का टर्निंग पॉइंट बना। इस गाने ने उन्हें अचानक स्टारडम की ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया। इसके बाद उन्होंने फिल्मों, टीवी शोज और रियलिटी शोज में भी काम किया।

‘बिग बॉस 13’ में बतौर कंटेस्टेंट उनका आत्मविश्वास और फिटनेस फैंस को काफी पसंद आया था। साथ ही, उन्होंने अपने पति पराग त्यागी के साथ डांसिंग रियलिटी शोज में भी परफॉर्म किया था।


🕊️ शोक में डूबा टीवी जगत

शेफाली के निधन की खबर सुनते ही टीवी और फिल्म जगत से जुड़ी कई हस्तियों ने शोक जताया। सोशल मीडिया पर फैन्स और उनके चाहने वालों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की है। शेफाली के अचानक निधन से हर कोई स्तब्ध और दुखी है।

Sandipani Vidyalaya : सांदीपनि विद्यालयों के तैयार भवन, स्कूल चलें अभियान में कराएं लोकार्पण

Sandipani Vidyalaya : भवनों का लोकार्पण, स्कूलों का युक्तियुक्तकरण, आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और