MP में OBC आरक्षण पर गरमाई सियासत: CM मोहन यादव और कांग्रेस आमने-सामने

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Politics heats up on OBC reservation in MP: CM Mohan Yadav and Congress face to face

BY: Yoganand Shrivastva

भोपाल, मध्य प्रदेश में OBC को 27% आरक्षण देने का मुद्दा एक बार फिर सियासी पारा चढ़ा रहा है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई, जिसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है।

रविवार को एक बयान में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने बिना किसी सर्वे और तैयारी के केवल चार लाइनों में आरक्षण की घोषणा कर दी थी। यही वजह है कि मामला आज भी न्यायालय में लंबित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार सही डेटा के साथ एक मजबूत कानून बना रही है, जिसे विधानसभा में पेश किया जाएगा।

पटवारी का पलटवार: CM खुद ‘पर्ची की राजनीति’ कर रहे

मुख्यमंत्री के बयान पर कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का बयान राजनीतिक अपरिपक्वता को दर्शाता है। पटवारी ने आरोप लगाया कि OBC वर्ग के साथ निरंतर अन्याय हो रहा है। उन्होंने बताया कि जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब पूरा वैधानिक और प्रशासनिक प्रावधान अपनाते हुए आरक्षण लागू किया गया था।

पटवारी ने सवाल उठाया कि जो अधिकारी उस वक्त उस प्रक्रिया में शामिल थे, आज वही अफसर मुख्यमंत्री के साथ हैं। फिर आज CM उन्हीं पर ‘पर्ची पर चार लाइन लिखने’ जैसा आरोप क्यों लगा रहे हैं?

प्रशासनिक तबादलों पर भी घिरी सरकार

OBC आरक्षण के अलावा पटवारी ने सरकार की प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार तबादले इस बात का संकेत हैं कि सरकारी मशीनरी चरमराई हुई है। न युवाओं को रोजगार मिल रहा है, न किसानों को राहत और न ही कानून व्यवस्था में स्थायित्व है।

CM ने दी सफाई: सरकार आरक्षण को लेकर प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दोहराया कि सरकार OBC वर्ग को 27% आरक्षण देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। वर्तमान में जो 14% आरक्षण मिल रहा है, उसमें सुधार कर सभी को लाभ देने की योजना पर काम हो रहा है। CM ने यह भी भरोसा दिलाया कि वे उन छात्रों की भी मदद करेंगे, जो कोर्ट केस के चलते ज्वॉइनिंग नहीं ले सके।

जातिगत जनगणना पर भी राजनीति

सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह जातिगत जनगणना का श्रेय लेने की कोशिश कर रही है। उन्होंने दावा किया कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रही है। CM ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि 70 साल सत्ता में रहने के बावजूद न तो उन्होंने जातिगत जनगणना करवाई, न ओबीसी को वास्तविक भागीदारी दी और न ही कभी कोई ओबीसी मुख्यमंत्री बनाया।

वहीं बीजेपी की सरकार ने, CM के अनुसार, ओबीसी और सामान्य वर्ग दोनों को प्रतिनिधित्व और आरक्षण देने का कार्य किया है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10 News

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. ग्वालियर-चंबल में

CG: Top 10 News

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. ₹1800 और मोबाइल

MP: Top 10 News

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. ग्वालियर-चंबल में

Aaj ka Panchang: 30 मार्च 2026

Aaj ka Panchang: 30 मार्च 2026 का पंचांग, सोम प्रदोष और अनंग

Horoscope: 30 मार्च 2026

Horoscope: 30 मार्च 2026 राशिफल: कई राशियों को मिलेगा धन लाभ, जानें

Jamtara के किसानों के लिए खुशखबरी: सालुका कोल्ड स्टोरेज ने भंडारण शुल्क में दी 25% की भारी छूट

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara झारखंड के जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड स्थित

Bhopal ‘मन की बात’ सकारात्मक सोच बनाने की पहल : राज्यपाल श्री पटेल

Bhopal मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने रविवार को भोपाल

Nashik: ढोंगी बाबा अशोक खरात की पुलिस कस्टडी 1 अप्रैल तक बढ़ी, SIT खंगाल रही है मोबाइल डेटा

Nashik महाराष्ट्र की नासिक पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कथित ढोंगी बाबा

Bhopal: भगवान महावीर के विचार आज भी हैं प्रासंगिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के श्री मदन

Reengus में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, मोबाइल से हुई पहचान

Reengus: सीकर जिले के रींगस क्षेत्र में फुलेरा से रेवाड़ी जाने वाले

Indore को मिली नई सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया एयरपोर्ट के नए T-1 टर्मिनल का उद्घाटन

रिपोर्ट: देवेन्द्र जायसवाल Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और मिनी मुंबई