पुलिस ने नशा तस्कारों को किया गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

इंदौर: क्राइम ब्रांच ने कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने 28.68 ग्राम अवैध मादक पदार्थ “ब्राउन शुगर” जिसकी कीमत दो लाख 80,000 और एक टू व्हीलर वाहन जब्त किया है ।

दरअसल इंदौर ब्रांच टीम के द्वारा इंदौर शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार संदिग्धों की चेकिंग की जा रही है उसी दौरान इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र के शहीद पेट्रोल पंप वाली रोड पटेल नगर क्षेत्र में दो व्यक्ति संदिग्ध दिखे जो पुलिस को देख भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर रोक कर पूछताछ करने पर अपना नाम कपिल यादव और कमल धनवाल होना बताया। जिनकी तलाशी लेने पर 28.68 ग्राम “ब्राउन शुगर” बरामद की गई। बहरहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि ब्राउन शुगर कहा से लाए थे और किसे देने वाले थे

International Yoga Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक आलोक

लेखक: गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री International